Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तांडव सीरीज के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पर लखनऊ में एफआईआर, हिंदू धर्म के अपमान का आरोप
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश सिनेमा

    तांडव सीरीज के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पर लखनऊ में एफआईआर, हिंदू धर्म के अपमान का आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 19, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. हिंदू देवी-देवताओं के अपमान को लेकर विवादों में घिरी सैफ अली खान के लीड रोल वाली वेब सीरीज तांडव को लेकर अमेजन प्राइम की मुश्किलें बढ़ गई हैं. लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में अमेजन प्राइम इंडिया की ओरिजिनल कंटेंट हेड अरुणा पुरोहित, सीरीज के डायरेक्टर अली अब्बास जफर, प्रोड्यूसर हिमांशु कृष्ण मिश्रा और राइटर गौरव सोलंकी के खिलाफ रविवार रात एफआईआर दर्ज की गई.
    एक पुलिसकर्मी की शिकायत पर यह एफआईआर दर्ज की गई है. सेंट्रल जोन के डिप्टी कमिश्नर सोमन बर्मा ने कहा, हजरतगंज कोतवाली की एक टीम मुंबई जाएगी और उन लोगों से पूछताछ करेगी जिनके नाम स्नढ्ढक्र में हैं.

    सीएम के सलाहकार बोले- आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे

    एफआईआर दर्ज होने के तुरंत बाद बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने आरोपियों को चेतावनी दी. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- जन भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जल्दी ही तांडव विवाद से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

    सोशल मीडिया यूजर्स के गुस्से का जिक्र

    मुताबिक, 16 जनवरी को रिलीज हुई वेब सीरीज के कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है. वे आपत्तिजनक कंटेंट की क्लिप पोस्ट कर रहे हैं. सीरीज देखने के बाद यह पाया गया कि पहले एपिसोड के 17 मिनट में हिंदू-देवी देवताओं का रोल कर रहे किरदारों को अजीब ढंग से और अशिष्ट भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है. इससे धार्मिक भावनाएं भड़क सकती हैं. इसी तरह उसी एपिसोड के 22वें मिनट में जातिगत झगड़ों को उकसाने की कोशिश की गई है. पूरी सीरीज में प्रधानमंत्री की तरह गरिमामय पद रखने वाले व्यक्ति को बहुत ही अपमानजनक ढंग से दिखाया गया है.

    मुंबई पुलिस ने भी सीरीज मेकर्स को समन भेजा

    भाजपा विधायक राम कदम ने मुंबई के घाटकोपर पुलिस थाने में सीरीज के मेकर्स के खिलाफ हिंदू देवी-देवताओं के अपमान की शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने मांग की है कि सीरीज के एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने इस सीरीज के मेकर्स को समन जारी किया है.

    सूचना-प्रसारण मंत्रालय भी सक्रिय

    सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय ने अमेजन प्राइम वीडियो के अधिकारियों को तलब किया किया. भाजपा नेता मनोज कोटक ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर को शिकायती चि_ी लिखी थी. उन्होंने लिखा- ऐसा लगता है कि तांडव बनाने वालों ने हिंदू देवताओं का मजाक उड़ाया है और हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है.

    सैफ के घर के बाहर पुलिस तैनात

    तांडव पर हो रहे विवाद का असर इसके एक्टर्स की पर्सनल लाइफ पर भी पड़ रहा है. सीरीज में लीड रोल करने वाले सैफ अली खान के घर के बाहर पुलिस तैनात की गई है. बताया जा रहा है कि सैफ फिलहाल मुंबई में नहीं हैं. वे शूटिंग के सिलसिले में शहर से बाहर हैं. घर में सैफ की पत्नी करीना और बेटा तैमूर हैं. करीना दोबारा मां बनने वाली हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनवजात बच्चे बेचने वाला गिरोह मुंबई में पकड़ाया, 60,000 से डेढ़ लाख तक लगती थी कीमत
    Next Article सुप्रीम कोर्ट ने कहा- किसानों को दिल्ली में एंट्री मिले या नहीं, यह पुलिस तय करेगी, 20 जनवरी को सुनवाई

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    June 26, 2026

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    June 26, 2026

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

    कुख्यात गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच शिष्टाचार और मानवीय मूल्यों की मिसाल

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.