Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ड्रग्स कंट्रोवर्सी के बाद भी दीपिका हैं मोस्ट ट्रस्टेड सेलीब्रिटी
    Headlines सिनेमा

    ड्रग्स कंट्रोवर्सी के बाद भी दीपिका हैं मोस्ट ट्रस्टेड सेलीब्रिटी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड को लेकर भले ही कितने सवाल उठे हो लोगों का गुस्सा कई सितारों और उनकी फिल्मों पर उतरा हो, लेकिन जब बात भरोसे की आती है तो सिनेमा के ये सितारें हमेशा फैंस के दिल में अपनी जगह बनाए रखते हैं. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड की नई TIARA रिपोर्ट सामने आई है और इस रिपोर्ट में अमिताभ बच्चन सबसे भरोसेमंद और सम्मान पाने वाले ब्रांड के तौर पर सामने निकलकर आए हैं. वहीं फीमेल सेलीब्रिटीज की लिस्ट में दीपिका पादुकोण सबसे भरोसेमंद ब्रांड के तौर पर सामने आई हैं. क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी सबसे भरोसेमंद सेलीब्रिटी कपल के तौर पर इस लिस्ट में शामिल हुए हैं.

    अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति का 12वां सीजन होस्ट कर रहे हैं और उनका अंदाज दर्शकों को काफी भाता है. चाहे कोई पब्लिक सर्विस का विज्ञापन हो या फिर कोई एड फिल्म, बिग बी को दर्शकों की नब्ज का पता है और शायद इसलिए वह इस लिस्ट में सबसे पहले पायदान पर शामिल हुए हैं. बता दें कि इस सर्वे में देश के 23 शहरों के 60,000 लोगों को शामिल किया गया था.

    अमिताभ बच्चन के अलावा अक्षय कुमार को भी बॉलीवुड में भरोसेमंद सेलीब्रिटी के तौर पर वोट किया गया है. टीवी की दुनिया में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. स्टार इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी स्पोर्ट्स कैटेगिरी में टॉप पर हैं, जबकि महिला क्रिकेटर मिताली राज ने इस लिस्ट में सबसे ऊपर जगह पाई है.

    बता दें कि दीपिका पादुकोण सबसे ज्यादा भरोसेमंद सेलीब्रिटी होने की साथ ही सबसे खूबसूरत और सबसे ग्लैमरस कैटेगिरी में भी टॉप पर हैं. जबकि आलिया भट्ट इस लिस्ट में सबसे अट्रैक्टिव कैटेगिरी में शामिल हुई हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद आदर्श ग्राम योजना के क्रियान्वयन में उड़ीसा फिसड्डी
    Next Article जूट से होगी शत-प्रतिशत खाद्यान्नों की पैकेजिंग, किसानों को होगा फायदा

    Related Posts

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    July 22, 2026

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.