Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदर्श डीसी व डीडीसी के पहल पर 46 प्रवासी मजदूरों को उनके गृह जिला गोड्डा बस से भेजा गया
    Breaking News Headlines झारखंड

    आदर्श डीसी व डीडीसी के पहल पर 46 प्रवासी मजदूरों को उनके गृह जिला गोड्डा बस से भेजा गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा: इस चिलचिलाती धूप में शनिवार को प्रवासी मजदूरों का जत्था लगभग 46 की संख्या में कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के मोहीजोड़ गांव के बाहर देखा गया।इस संबंध में प्रवासी मजदूरों ने बताया कि वे लोग पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला के खैराशोल थाना क्षेत्र में ईट भट्टे में मजदूरी का काम करते थे।लॉक डाउन लग जाने की वजह से वे लोग वहां फंसे हुये थे। कहा कि जितना उनलोगों के पास पैसा था सब खाने-पीने में खत्म हो गया ।ऐसे में अब भुखमरी की स्थिति उत्पन्न होने लगी थी ।ऐसे में उनका अपने गांव पैदल जाने के अलावा कोई और दूसरा रास्ता नहीं बचा था। मजदूरों ने कहा सरकार द्वारा मजदूरों को लाया जा रहा है ।ऐसे में हम लोगों को भी लाया जाता लेकिन कब लाया जाता?इसलिए यह कदम उठाया गया ।राष्ट्र संवाद के बिहार-झारखंड प्रभारी निजाम खान ने मजदूरों को अपनी क्षमता अनुसार बिस्कुट खिलाया ।सूचना मिलते ही संयुक्त रूप से आदर्श डीसी गणेश कुमार व डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा ने कुंडहित बीडीओ गिरीवर मिंज को भोजन का व्यवस्था करने का निर्देश दिया। वहीं बीडीओ ने सगुना स्थित मुख्यमंत्री दीदी किचन योजना के तहत बन रहे संचालक को प्रवासी मजदूरों को भोजन कराने का निर्देश दिया।सभी प्रवासी मजदूरों को दोपहर का भोजन कराया गया।आपको बता दें इस जत्था में छोटे-छोटे बच्चे, विकलांग लड़की तथा गर्भवती महिला भी शामिल थी। बताते चलें मजदूरों का कहना कि वे लोग गोड्डा जिला के रहने वाले ।कहा पैदल गोड्डा के लिए लिए निकले है।

    प्रवासी मजदूर का जत्था के विषय में जब राष्ट्र संवाद परिवार को सूचना मिली तो राष्ट्र संवाद परिवार ने इसकी सूचना जिले के आदर्श उपायुक्त को दिया।जिस पर उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि इन लोगों को बस से गोड्डा पहुंचा दिया जाएगा और खाने-पीने का व्यवस्था भी हो जाएगा। जिला प्रशासन के इस पहल की लोगों ने काफी सराहना की।
    आपको बता दे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड में अब कोई भी प्रवासी मजदूर पैदल अपने गंतव्य तक ना जाए।प्रवासी मजदूरों के लिए जिला प्रशासन बस का इंतजार करें। ऐसे में मुख्यमंत्री के इस पहल की भी सराहना हो रही है।

    एक विशेष सूचना

    राष्ट्र संवाद परिवार का सम्मानित साथियों से आग्रह है कि कहीं भी अगर प्रवासी मज़दूरों का जत्था पैदल जाते देखा जाए तो कृपया उन लोगों से कहें कि आप लोग ठहर जाइए।आप लोगों के लिए प्रशासन द्वारा बस का इंतजाम किया जाएगा,घर भेजने के लिए और अपनी क्षमता अनुसार वैसे प्रवासी मजदूरों को भोजन भी कराएं ,संभव हो तो।साथ ही इसकी सूचना आप प्रखंड के वरीय पदाधिकारी या फिर जिला प्रशासन को देकर जिला प्रशासन का सहयोग करें और अपनी मानवता का परिचय दे।
    धन्यवाद!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआत्मनिर्भर भारत पैकेज देश की आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को मजबूती प्रदान करने वाला : दिनेश कुमार
    Next Article आखिर राष्ट्र संवाद परिवार जामताड़ा जिला के माननीय उपायुक्त महोदय को आदर्श उपायुक्त महोदय क्यों कहते हैं

    Related Posts

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    June 24, 2026

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.