Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ट्रंप को लग सकता है झटका, ऐतिहासिक महाभियोग प्रक्रिया शुरू
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    ट्रंप को लग सकता है झटका, ऐतिहासिक महाभियोग प्रक्रिया शुरू

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ ऐतिहासिक महाभियोग की सुनवाई गुरुवार को सीनेट में शुरू हो गई। सीनेट में सांसदों ने शपथ ली कि वह इस बारे में निष्पक्ष निर्णय लेंगे कि अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति को पद से हटाया जाए या नहीं।अमेरिका के इतिहास में ऐसा तीन बार हुआ है, जब सीनेट चैंबर उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट की अध्यक्षता में महाभियोग की अदालत में तब्दील हो गया। रॉबर्ट ने सीनेटरों को ‘निष्पक्ष न्याय’ करने की शपथ दिलाई। इस दौरान 99 सांसद मौजूद थे और एक अनुपस्थित थे।ट्रंप कई महीनों से महाभियोग की प्रक्रिया का मजाक बना रहे हैं और सुनवाई की शुरुआत को उन्होंने ‘फर्जी’ करार दिया है। उन्होंने ओवल कार्यालय में कहा कि मुझे विश्वास है कि इसे बहुत जल्दी खत्म होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण है।ट्रंप ने कहा कि उन्हें एक फर्जी प्रक्रिया से गुजरना होगा ताकि डेमोक्रेट इसे आजमा सकें और चुनाव जीत सकें। डेमोक्रेट बहुल प्रतिनिधि सभा में ट्रंप पर 18 दिसंबर को महाभियोग चल चुका है। लेकिन, सीनेट में उनके बरी होने की संभावना है क्योंकि यहां रिपब्लिक सदस्यों की संख्या ज्यादा है और ट्रंप को दोषी ठहराने और राष्ट्रपति पद से हटाने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत पड़ेगी।शपथ लेने के बाद सीनेट को मंगलवार दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। रिपब्लिक के एक सीनेटर जेम्स इनहोफ पारिवारिक कारणों से शपथ लेने नहीं पहुंचे थे। हालांकि उन्होंने कहा है कि वह मंगलवार तक आ जाएंगे और उन्हें शपथ दिलाई जाएगी।ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के खिलाफ जांच के लिए यूक्रेन पर दबाव बनाकर सत्ता का दुरुपयोग किया और कांग्रेस को बाधित किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePOK में बर्फ की मार, अब तक 152 लोगों की मौत
    Next Article फिर फंसे संजय राउत, ‍छत्रपति शिवाजी के वंशज ने कहा ‘मूर्ख’

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.