Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड अभिभावक संघ की प्रदेश कमिटी के विस्तार, स्कूल फ़ीस के मुद्दे पर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड शिक्षा साहित्य

    झारखंड अभिभावक संघ की प्रदेश कमिटी के विस्तार, स्कूल फ़ीस के मुद्दे पर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 24, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड अभिभावक संघ की प्रदेश कमिटी के विस्तार, स्कूल फ़ीस के मुद्दे पर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान

    ◆ प्रदेश कमिटी के विस्तार सहित 16 जिलाध्यक्षों का हुआ मनोनयन
    ◆ 26 से 30 जून तक राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन, आदेश नहीं निकलने पर 3 जुलाई से भूख हड़ताल

    ● झारखंड अभिभावक संघ की नवगठित प्रदेश कमिटी में जमशेदपुर से अप्पु तिवारी को प्रदेश उपाध्यक्ष और अंकित आनंद को संघ का प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया। उक्त मनोनयन झारखंड अभिभावक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने किया है

     

    नो स्कूल नो फ़ीस के मुद्दे पर झारखंड अभिभावक संघ ने राज्यस्तरीय चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। शिक्षा मंत्री के मौखिक आदेश के बावजूद निज़ी स्कूलों द्वारा मनमाने फ़ीस वसूली और अभिभावकों के आर्थिक दोहन नीति से नाराज़ झारखंड अभिभावक संघ ने बुधवार को रांची में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह ऐलान किया। इसके अलावे संघ की प्रदेश कमिटी का विस्तार करते हुए 16 जिलाध्यक्षों का मनोनयन भी किया गया। मनोनीत पदाधिकारियों का कार्यकाल दो वर्षों का होगा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रेस वार्ता को संबोधित करने के क्रम में कहा कि शिक्षा मंत्री के मौखिक आदेश को निज़ी स्कूलों ने अनसुना कर दिया। लिखित अधिसूचना और आदेश जारी करने में सरकार के स्तर से हो रही देरी का लाभ निज़ी स्कूल प्रबंधन अभिभावकों का वित्तीय शोषण कर अर्जित कर रहे हैं। ऐसे में झारखंड सरकार और शिक्षा मंत्री के ध्यानार्षण के निमित्त झारखंड अभिभावक संघ चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य है। उन्होंने बताया कि 26 जून से 30 जून तक सरकार के ध्यानार्षण के लिए राज्यव्यापी कार्यक्रम घोषित किये गये हैं। 30 जून तक शिक्षा मंत्री के स्तर से स्कूल फ़ीस को लेकर अभिभावकों को राहत नहीं मिलने की स्थिति में तीन जुलाई से संघ ने हंगर स्ट्राइक का ऐलान किया है। इस दौरान गूगल मीट के जरिये देश के अन्य प्रदेशों से भी कई अभिभावक संघ के प्रतिनिधियों ने भी प्रेस-कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया और तीन जुलाई से हंगर स्ट्राईक पर एकमत होकर ऐलान किया।

    ● झारखंड अभिभावक संघ की प्रदेश कमिटी, सत्र 2020-2022 के लिए :-

    प्रदेश अध्यक्ष- अजय राय
    उपाध्यक्ष – संजय चटर्जी (देवघर), लाल ओंकार नाथ शाहदेव (लोहरदगा), अप्पु तिवारी (जमशेदपुर )।
    महासचिव : राजेश शर्मा रोमी (रांची)
    संगठन सचिव – अभय कुमार पांडेय ( रांची)।
    सचिव: राकेश कुमार मधुप (बोकारो)।
    सह-सचिव – तलत परवीन, सरवरि बेगम (रांची)।
    कोषाध्यक्ष – आलोक कुमार झा।
    प्रदेश प्रवक्ता – कवलजीत सिंह (लोहरदगा), संजय सर्राफ (रांची), नीरज भट्ट और अंकित आनंद (जमशेदपुर)।
    परामर्शदात्री कमेटी – ऋषि प्रकाश मिश्रा, अधिवक्ता अशोक कुमार शुक्ला ,धीरेंद्र मिश्रा, सुरेश अग्रवाल, रंजन साहू।

    ● 16 जिलों में जिलाध्यक्षों का मनोनयन

    रांची – जिलाध्यक्ष युवराज पासवान, कार्यकारी अध्यक्ष – राजेस कुमार साहू, उपाध्यक्ष आलोक गैरा महासचिव विद्याकर कुँवर, कोषाध्यक्ष देवानंद राय।

    पूर्वी सिंहभूम – डॉ. पुष्पा श्रीवास्तव
    सरायकेला खरसावां – कल्याण घोस
    बोकारो – महेंद्र राय
    धनबाद – कैप्टन प्रदीप मोहन सहाय
    गिरिडीह – दीपक शर्मा
    जामताड़ा – प्रिया दत्ता
    दुमका – अधिवक्ता रेवती नन्दन चौधरी
    देवघर – धीरज आनंद
    साहेबगंज – श्रीमती पिंकी देव
    गुमला – अमरेश मिश्रा
    सिमडेगा – तिलका रमन
    लातेहार – संजय तिवारी
    मेदिनीनगर डाल्टेनगंज – मनोज सिंह
    हजारीबाग – किशोर कुमार
    रामगढ़ – रविशंकर भट्ट

    ● 26 से 30 जून तक चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान :

    ★ 26 जून :- नो स्कूल नो फ़ीस विषयक सांकेतिक उपवास एवं सोशल मीडिया द्वारा झारखंड सरकार का ध्यानाकर्षण।
    ★ 27 जून :- जिला शिक्षा विभाग के समक्ष झारखंड अभिभावक संघ के पाँच प्रतिनिधियों एवं अभिभावकों द्वारा सांकेतिक धरना और माँग पत्र सौंपना।
    ★ 28 जून :- प्रदेश इकाई द्वारा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपना
    ★ 29 जून :- राजभवन और सभी जिलों के जिला शिक्षा विभाग के समक्ष धरना।
    ★ 30 जून :- ट्विटर अभियान हैश टैग के तहत राज्य एवं केंद्र सरकार को ट्वीट के जरिए #NoSchoolNoFees और #NoVaccineNoSchool द्वारा ध्यान आकर्षित किया जाना है।
    ★ 03 जुलाई :- माँग अनुसनी होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन हंगर स्ट्राइक।

    ● पत्रकार वार्ता में ये रहें मौजूद :-
    इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव राजेश कुमार शर्मा रोमी, अभय पांडेय, राजेश कुमार साहू आलोक गेरा, विद्याकर कुंवर, आलोक कुमार झा नीरज भट्ट मौजूद रहें। इनके अलावे ऑनलाइन गूगल मीट के जरिये देश के कई प्रदेशों से अभिभावक संघ के प्रतिनिधियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिरकत किया। इस दौरान मुख्य रूप से हैदराबाद से सीमा शर्मा, दिल्ली से अतुल रहेजा, कानपुर से अनिल गुप्ता, शिमला से सुखचैन वालिया, गुजरात से स्मिता जी और नरेश जी, राजस्थान से सुनील सोलंकी, उड़ीसा से वासुदेव भट्ट, बिहार से पाठक जी, उत्तराखंड से लव चौधरी, गाज़ियाबाद से सीमा त्यागी, ग्रेटर नोएडा से मनोज कटारिया, मेरठ से विनय शर्मा इत्यादि शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरोना से भी खतरनाक था इमरजेंसी: आनंदमार्गी उर्मिला देवी
    Next Article विद्युत शुल्क में सब्सिडी देने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.