जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखण्ड अंतर्गत मौदा पंचायत में मौदा आजीविका महिला संकुल द्वारा आजीविका महिला संकुल स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर वार्षिक आमसभा का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर महिलाओं की आजीविका, स्वावलंबन तथा ग्रामीण स्तर पर महिला समूहों की भूमिका को लेकर चर्चा की गई।

मौके पर विधायक ने महिलाओं से संवाद करते हुए झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी एवं महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी साझा की। सरकार का उद्देश्य है कि महिला समूहों से जुड़ी मातृशक्ति को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले और उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण से ही एक मजबूत समाज और समृद्ध झारखंड का निर्माण संभव है।
आमसभा में संकुलों की महिलाओं ने वर्षभर का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सत्र 2025-26 के लिए कुल आय, व्यय और मुनाफे के आंकड़े बताए गए। बैठक में समूहों की गतिविधियों, बचत, ऋण और संचालित योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई।
मौके पर आशित मिश्रा, राजीव लेंका,बापि साव, चैतन सिंह मुण्डा, पुरुषोत्तम सिंह मुंडा,रासबिहारी साउ,अरुण बारीक,मिठू पाल,निर्मल दुबे,देबकि मुण्डा, नारायणी माईति, मौसमी मित्र ,संपा सण्ड,मल्लिका हेंब्रम, गौतमी जाना, सुजाता पैड़ा, मौसमी माईति, लक्ष्मी साव, अर्चना माईति सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं महिलाओं उपस्थित रहे।

