Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला स्तरीय निर्यात संवर्धन समिति की बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई
    Breaking News झारखंड

    जिला स्तरीय निर्यात संवर्धन समिति की बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    आज दिनांक 11 अगस्त 2020 को जिला स्तरीय निर्यात संवर्धन समिति की बैठक उपायुक्त जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में की गई।

    उपायुक्त जामताड़ा ने उद्योग विभाग के जनरल मैनेजर एवं उद्योग विस्तार पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिला निर्यात योजना तैयार कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं ताकि जिला का आकलन करना संभव होगा, मौजूदा निर्यात क्षमता के साथ-साथ जिले में इसकी भावी संभावना के बारे में भी पता लगाया जा सकेगा।

    जिले में कृषि, बागवानी, पशुधन, मत्स्य पालन, हस्तशिल्प, हथकरघा, बांस प्लांटेशन और उद्योग जगत से संबंधित कार्य योजना तैयार करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। ताकि जिला से संबंधित वस्तुओं का निर्यात किया जा सके।

    उपायुक्त जामताड़ा ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जामताड़ा जिला से काजू निर्यात करने एवं पैकिंग करने हेतु संबंधित कंपनी से टैगिंग कर आवश्यक कार्रवाई करें।

    जिला मत्स्य पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि ज्यादा से ज्यादा संबंधित स्थलों में फेज लगाएं ताकि मछली उत्पादन जिला में ज्यादा से ज्यादा हो।साथ ही मछली निर्यात हेतु आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

    मौके पर उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.), एलडीएम श्री एसएल बैठा, जिला कृषि पदाधिकारी श्री सबन गुड़िया, जिला खनन पदाधिकारी श्री राजाराम प्रसाद, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्री दीपंकर सीट, जनरल मैनेजर अनिल कुमार सिन्हा, उद्योग विस्तार पदाधिकारी अनिल कुमार कर सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण
    Next Article उप विकास आयुक्त के अध्यक्षता में मनरेगा योजनाओं का समीक्षात्मक बैठक किया गया

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.