Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला आपूर्ति पदाधिकारी की अध्यक्षता में एमओ, राइस मिल संचालक तथा पीडीएस डीलरो की बैठक आयोजित
    Breaking News झारखंड

    जिला आपूर्ति पदाधिकारी की अध्यक्षता में एमओ, राइस मिल संचालक तथा पीडीएस डीलरो की बैठक आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *_जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भूदोलिया की अध्यक्षता में एमओ, राइस मिल संचालक तथा पीडीएस डीलरो की बैठक आयोजित_*

    *_राशन वितरण में कोताही न करें डीलर, निर्धारित समय पर हो राशन का वितरण – जिला आपूर्ति पदाधिकारी_*

    आज दिनांक 9 मई 2020 को जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भूदोलिया की अध्यक्षता में जिले के पीडीएस डीलर, राइस मिल संचालकों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में खाद्यान्न वितरण, उठाव, ससमय राशन वितरण आदि विषयों पर चर्चा हुई।
    जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भूदोलिया ने बताया कि विभाग से निर्देश मिला है कि सीएमआर एफसीआई में पुराने बोरे में जाएगा जिसके लिए उन्होंने सभी पीडीएस डीलरो को निर्देश दिया कि सभी डीलरो के पास जितने भी पुराना बोरा है वे लोग सभी पुराने बोरे को दोनों राइस मिल रामेश्वर राइस मिल तथा छपोली राइस मिल को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

    *_जिस राशन कार्ड पर लाभुकों के द्वारा पिछले 3 माह से राशन उठाव नहीं हुआ है, उसके स्थान पर दूसरे लाभुकों को मिलेगा लाभ – जिला आपूर्ति पदाधिकारी_*

    जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भूदोलिया ने बताया कि जामताड़ा जिले में करीब 750 ऐसे कार्ड हैं जिस पे पिछले 3 महीने से राशन का उठाव नहीं हुआ है, इसलिए उक्त सभी राशन कार्ड को रद्द करते हुए उसके स्थान पर नए लाभुकों को अच्छादित किया जाएगा इसके लिए उन्होंने पीडीएस डीलरो को ऐसे लाभुकों की सूची उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया। ताकि उसे रद्द कर नए लाभुकों को जोड़ा जा सके।

    *_समय पर हो राशन वितरण, सामाजिक दूरी का पालन बहुत जरूरी :- जिला आपूर्ति पदाधिकारी_*

    जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भूदोलिया ने बताया कि वैश्विक महामारी के इस दौर में सभी लोग ईमानदारी पूर्वक सेवा भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ऐसी व्यवस्था करें जिससे सभी कार्ड धारकों को समय पर राशन मिले साथ ही इस बात का बेहद ख्याल रखें कि सार्वजनिक जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर अनावश्यक रूप से भीड़ भाड़ ना लगे तथा सामाजिक दूरी का अनिवार्य रूप से पालन हो सके।

    बैठक में मुख्य रूप से सभी पीडीएस डीलर, राइस मिल संचालक सहित अन्य लोग मौके पर उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसभी कार्यालय/ संस्थान/Quarantine सेंटर/ अपने- अपने घरों में आयुर्वेदिक बूस्टर का करे उपयोग:उपायुक्त
    Next Article नई योजनाओं को लेकर कुलडंगाल पंचायत भवन में की गई बैठक

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.