Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा जिला में लागू किया गया निषेधाज्ञा
    Breaking News झारखंड

    जामताड़ा जिला में लागू किया गया निषेधाज्ञा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    **नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और प्रस्तावित एनआरसी के विरोध में एवं समर्थन जुलूस प्रदर्शन पूरे जामताड़ा जिले में निषेधाज्ञा अगले आदेश तक के लिए लागू- श्री सुधीर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा*

    नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और प्रस्तावित एनआरसी के विरोध में एवं समर्थन जुलूस प्रदर्शन पूरे जामताड़ा जिले में विभिन्न संगठनों के द्वारा किए जाने की आशंका है। साथ ही विभिन्न अभ्यर्थियों द्वारा विजय जुलूस आदि से असामाजिक तत्वों का दुरुपयोग किए जाने की भी संभावना है। हाल ही में नारायणपुर थाना के अन्तर्गत करामदाहा में शरारती तत्वों द्वारा सांप्रदायिक सद्भावना बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। ऐसे परिस्थिति में उपायुक्त जामताड़ा एवं पुलिस अधीक्षक जामताड़ा से विमर्श के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार द्वारा पूर्ण संतुष्ट होकर सम्पूर्ण जामताड़ा अनुमंडल क्षेत्र में दिनांक 02-01-2020 से दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया है जोकि अगले आदेश तक के लागू रहेगा एवं साथ ही निम्न आदेश दिए है –
    1. पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एक स्थान पर एकत्रित नहीं होंगे ना ही नाजायज मजमा लगाएंगे।
    2. कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का घातक हथियार, भाला गराषा, तीर कमान, एवं किसी प्रकार का आग्नेयास्त्र एवं विस्फोटक पदार्थ लेकर नहीं चलेंगे।
    3. किसी भी प्रकार के प्रदर्शन, जुलूस, धरना आदि सभा का आयोजन एवं ध्वनि विस्तराक यंत्र का प्रयोग सक्षम पदाधिकारी की अनुमति प्राप्त किए बिना नहीं किया जाएगा।
    4. यह निषेधाज्ञा विधिव्यवस्था कर्तव्य पर पदाधिकारी, पुलिस बल, बारात पार्टी, शवयात्रा तथा विद्यालय महाविद्यालयओं में जाने वाले छात्र छात्राओं एवं परीक्षाओं पर लागू नहीं होगा। साथ ही एटीएम के बाहर कतारबद्ध लोगों पर प्रभावी नहीं होगा।

    ऐसे व्यक्ति जिनके द्वारा इस आदेश का उल्लघंन किया जाएगा उनके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article19 जनवरी को भारी संख्या में बच्चों को दी जाएगी पल्स पोलियो की खुराक
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद जमशेदपुर

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.