Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा जिला के सभी राजनीतिक दलों के साथ पदाधिकारियों ने किया बैठक
    Breaking News झारखंड

    जामताड़ा जिला के सभी राजनीतिक दलों के साथ पदाधिकारियों ने किया बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 10, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    *आज दिनांक 10 दिसमबर 2019 को समाहरणालय जामताड़ा के सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा0प्र0से0) की अध्यक्षता में डाॅ एम आर रवि, सामान्य प्रेक्षक, श्री ए पी शिवचंद्र, व्यय प्रेक्षक, डाॅ रमन सिंह सिकरवार, पुलिस प्रेक्षक, श्री अंशुमन कुमार, पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जामताड़ा जिले के सभी राजनैतिक दलों के साथ बैठक किया गया।*

    *जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजनैतिक दलों से मुखातिब होते हुए कहा कि सामान्य प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक लगातार जामताड़ा विधानसभा एवं नाला विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों, कलस्टरों, चेकपोस्टों एवं मतदाताओं से मिल रहे हैं, साथ ही संबंधित विधान सभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों को भी चुनाव को लेकर उचित दिशा-निर्देश दिया जा रहा है।*

    *उपायुक्त ने प्रेक्षकों को बताया कि जामताड़ा जिला में विगत विधानसभा निर्वाचन 2014 में भी निर्वाचन कार्य बेहद शंतिपूर्ण और पारदर्शी रहा था तथा मतदान प्रतिशत में झारखंड में जामताड़ा अव्वल स्थान पर रहा था।*
    *उन्होंने आगे कहा कि जिले में विधानसभा निर्वाचन 2019 भी शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी रहेगा साथ ही जामताड़ा मतदान प्रतिशत में विधानसभा निर्वाचन 2014 से भी अधिक होगा।*

    *आदर्श आचार संहिता को लेकर जितने भी मामले सामने आए हैं उन सभी पर कार्रवाई की गई है*

    *वहीं राजनैतिक दलों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जितने भी राजनीतिक दल हैं वे शांतिपूर्ण तरीके से पारदर्शी माहौल मेें चुनाव सम्पन्न कराने में अपनी भूमिका अच्छे तरह से निभाएं। साथ ही आशा ही नहीं विश्वास भी है कि राजनैतिक दल जिला प्रशासन को अपेक्षित सहयोग करेेंगे। लोगों को मतदान करने हेतु जागरूक करेंगें ताकि जिला में इस बार ज्यादा से ज्यादा मतदान हो सकेगा।*

    *मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री अंशुमन कुमार ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को कहा कि चुनाव से पहले स्टार प्रचारकों सहित बड़े नेताओं की रैली हेतु सुरक्षा प्रदान करना हमारी जिम्मेवारी बनती है साथ ही सभी को सुरक्षा की दृष्टि से अलग-अलग समूह में आते हैं इसलिए सभी राजनैतिक प्रतिनिधि पहले हमें अवगत करा दें ताकि पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न रहे।*

    *बैठक को संबोधित करते हुए सामान्य प्रेक्षक डाॅ एम आर रवि ने कहा कि अगर कोई आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन का कार्य करते हैं तो आप हमें उससे अवगत करायें उस पर शीघ्र कार्रवाई की जायेगी।*
    *उन्होंने आगे कहा कि जामताड़ा जिले में पहले भी शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव सम्पन्न हुआ है। मतदान करना सभी का पूर्ण अधिकार है, इसलिए सभी को मतदान करने हेतु प्रेरित करें।*
    *आगे उन्होंने कहा कि जिन घरों का निर्माण कार्य चल रहा है उस घर में राजनैतिक दलों का झंडा लगा है जिससे कि संबंधित दल को कठिनाई उत्पन्न हो सकती है इसलिए वे इसे हटाना सुनिश्चित कर लें। साथ ही सी-विजील एप के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।*

    *व्यय प्रेक्षक श्री ए पी शिवाचंद्र ने कहा कि नोमिनेशन से जो राजनैतिक पार्टीयां खर्च कर रहें हैं वे अपना व्यय रजिस्टर का मिलान करवा लें। साथ ही लेखा जांच करवा लेंगें, वे व्यय कोषांग आकर लेखा जांच करवा लें अगर कोई कठिनाई होती है तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं।*

    *पुलिस प्रेक्षक ने कहा कि अगर किसी के पास आम्र्स है तो इसकी सूचना गुप्त रूप से भी उन्हें दे सकते हैं। उन्होंने अगर कोई मतदाताओं को मतदान करने से रोकता है आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को कोई भंग करता है तो उसे भी बतायें, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।*

    *बैठक में डीआरडीए निदेशक श्री रामवृक्ष महतों, पुलिस उपाधीक्षक श्री संजय सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमति कंचन कुमारी भुदोलिया, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय केरकेट्टा, नोडल पदाधिकारी सह भू अर्जन पदाधिकारी श्रीमती अंजना दास, नोडल पदाधिकारी प्रेक्षक कोषांग श्री प्रधान माझी, व्यय कोषांग पदाधिकारी श्री रवि रौशन सहित विभिन्न राजनैति दलों के प्रतिनिधि मौके पर मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा चुनाव को पारदर्शी शांतिपूर्ण माहौल में कराने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गणेश कुमार के निर्देशानुसार पदाधिकारीयों ने संबंधित क्षेत्र के बुथ, क्लस्टर, चेक पोस्ट, सुरक्षाकर्मियों की आवासन हेतु मूलभूत सुविधाओं हेतु निरीक्षण किया
    Next Article अब नाला में उगेगा केला,सुदेश बनेंगे सीएम:माधव चंद्र महतो

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.