Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी से सीएम रघुवर दास ने किया लगातार छठी बार नामांकन, भाजपाइयों ने कराया ताकत का एहसास
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर पूर्वी से सीएम रघुवर दास ने किया लगातार छठी बार नामांकन, भाजपाइयों ने कराया ताकत का एहसास

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 18, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी से सीएम रघुवर दास ने किया लगातार छठी बार नामांकन, भाजपाइयों ने कराया ताकत का एहसास।

    जमशेदपुर की जनता के प्यार, आशीर्वाद के लिए सदैव आभारी, ऋणी रहूँगा: सीएम रघुवर दास
    झारखंड का सर्वांगीण विकास ही जीवन का एकमात्र लक्ष्य: रघुवर दास
    नामांकन में उमड़ा आपार जनसैलाब, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह

    सोमवार, जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी में मुख्यमंत्री रघुवर दास के नामांकन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोधियों को एक बार फ़िर अपनी ताकत का एहसास कराया है। सोमवार को पूर्वी के विधायक सह भाजपा प्रत्याशी रघुवर दास ने लागातर छठी बार अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सुबह से ही मंडलाध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का हुजूम एग्रिको स्थित रघुवर दास के आवास पर जुटने लगा था।

    नामांकन जुलूस में कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे व झांकियों के माध्यम से इसे और भव्य बना रहे थे। सुबह 11 बजे सीएम रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार करते हुए जुलूस का नेतृत्व प्रारंभ किया। खुली जीप में सवार रघुवर दास के पीछे हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम उत्साह एवं उमंग से लबरेज होकर “भारत माता की जय, जय श्री राम” जैसे ओजस्वी नारों के संग कार्यक्रम स्थल कूच कर रहे थे। इस दौरान सीएम रघुवर दास दोनों हाथ जोड़ सड़क के दोनों ओर एवं छत पर खड़ी जनता का आभार प्रकट कर रहे थे।

    जुलूस में शामिल राफेल विमान एवं खुली ट्रेलर में बज रहे संगीत एवं भाजपा के झंडों व समर्थकों से पटी सड़कों पूरे क्षेत्र को भाजपामय कर दिया। कार्यकर्ताओं व आमजनों का हुजूम इतना था कि दोनों ओर की सड़कें कम पर रही थी। कार्यकर्ता भी संयमित होकर आने जाने वालों को रास्ता देते हुए अपना दायित्व पूर्ण कर रहे थे। इससे पहले, सीएम रघुवर दास ने भालूबासा शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना किया और राज्य की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। अपनी बड़ी बहन के घर जाकर पाँव छूकर आशीर्वाद लिया, और चुनावी अभियान का आगाज किया। बड़ी बहन ने भी वीजयी तिलक लगाकर वीजयी भव का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम स्थल पहुँचते ही पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में सीएम का अभिनंदन किया। मंच से कार्यकर्ताओं को नमन करते हुए रघुवर दास ने कहा कि जमशेदपुर की जनता ने मुझे बेटे की तरह प्यार और आशीर्वाद दिया है, आपकी उम्मीदों, आकांक्षाओं पर खरा उतरूंगा, झारखण्ड व जमशेदपुर के विकास व तरक्की के लिए यूं ही अथक परिश्रम करता रहूंगा। राज्य की जनता के लिए भाजपा सरकार ने बीते पांच वर्षों में केवल विकास की राजनीति की है। जमशेदपुर की प्रबुद्ध जनता के आशीर्वाद व समर्थन से राज्य की सेवा का अवसर मिला, आज झारखंड को विरासत में मिले भ्रष्टाचार की पहचान को भाजपा सरकार ने खत्म किया है। सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं की मदद से राज्य को सकैम झारखंड से स्किल्ड झारखंड बनाया। आपके आशीर्वाद से अबकी बार झारखण्ड में वंशवाद और भ्रष्टाचार पर हमें अंतिम प्रहार करना है। झारखण्ड ने 14 साल वंशवादी पार्टियों का दंश झेला है। केवल सोरेन और गांधी परिवार के विकास के लिए जेएमएम और कांग्रेस ने राज्य के विकास से समझौता किया। आज इस मंच से पुन: झारखण्ड के विकास का प्रण दोहराता हूं। झारखण्ड की सवा तीन करोड़ जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी की नीति पर अटूट विश्वास है। जनता का विश्वास ही हमारी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि जमशेदपुर पूर्वी की जनता के साथ पूरे प्रदेश की जनता विकास एवं सुशासन के प्रति संकल्पित भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपना समर्थन और आशीर्वाद प्रदान कर पुनः एक बार भाजपा को प्रचंड जनादेश देकर वीजयी बनाएगी।

    पश्चिमी एवं जुगसलाई विधानसभा से भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन: पश्चिमी विधानसभा से देवेंद्र सिंह एवं जुगसलाई विधानसभा सीट से मुचिराम बाउरी ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। आमबगान में नामांकन सभा में दोनों क्षेत्र से भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। देवेंद्र सिंह एवं मुचिराम बाउरी ने अपने हजारों समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं के संग जिला समाहरणालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कार्यकर्ता उत्साहित दिखे और बड़ी जीत का विश्वास जताया। इस दौरान दोनों क्षेत्र के भाजपाइयों में भारी उत्साह देखा गया।

    नामांकन में सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्वी विधानसभा संयोजक संजीव सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, पवन अग्रवाल, मिथिलेश सिंह यादव, गुरदेव सिंह राजा, भूपेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, अनिल मोदी, गुंजन यादव, प्रोबिर चटर्जी राणा, अमरजीत सिंह राजा, श्रीराम प्रसाद, पप्पू मिश्रा, दीपक झा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, रमेश नाग, बिनोद सिंह, राजकुमार सिंह, विकास सिंह व अन्य भाजपाजन मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडाॅ विष्णु श्रीधर वाकणकर जी की जन्मशती के उपलक्ष्य पर आयोजित किया गया दंत चिकित्सा शिविर
    Next Article रिश्तों की ताकत को अच्छी तरह पहचानते हैं :रघुवर दास

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.