Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आज अपने विधायक निधि से लगभग 50 लाख की लागत से निर्माण हुए 5 योजनाओं का किया उद्घाटन
    Breaking News झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आज अपने विधायक निधि से लगभग 50 लाख की लागत से निर्माण हुए 5 योजनाओं का किया उद्घाटन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आज अपने विधायक निधि से लगभग 50 लाख की लागत से निर्माण हुए 5 योजनाओं का किया उद्घाटन

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आज अपने विधायक निधि से लगभग 50 लाख की लागत से निर्माण हुए 5 योजनाओं का उद्घाटन किया। इन 5 योजनाओं में भुइयांडीह, छायानगर, रोड नंबर 2 ‘बी’ ब्लाॅक, लाइन नं. 9 में धनपत पाण्डेय के घर के पास ह्यूम पाईप नाली का निर्माण, सिदगोड़ा जैप 6 में कार्यालय के पास कच्ची सड़क मे पेवर्स ब्लाॅक सड़क का निर्माण, सिदगोड़ा स्थित यात्री निवास तथा सोन मंडप का रंग-रोगन और सोन मंडप के चहारदीवारी एवं इसके परिसर में लगे वाटर फाउंटेन का मरम्मती कार्य, गोलमुरी, ओल्ड केबुल टाउन में बिड़ला मंदिर, बाकुल रोड से शिशु कल्याण केन्द्र तक कलवर्ट सहित नाली का निर्माण तथा गोलमुरी, न्यू डीएस फ्लैट एवं सी टाइप केबुल टउन में विभिन्न सीवरेज लाईन का निर्माण होना शामिल है।

    क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक श्री राय को उक्त समस्याओं की जानकारी मिली थी। भुइयांडीह छायानगर में नाली नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में पानी लोगों के घरों पर प्रवेश कर जाता था। विधायक श्री राय क्षेत्र भ्रमण में थे वहाँ के स्थानीय निवासियों ने इससे अवगत कराया था। न्यू केबल टाउन के न्यू डीएस फ्लैट एवं सी टाइप में वर्षों से लोग सीवरेज के जाम हो जाने की समस्या से जूझ रहे थे। विधायक सरयू राय ने उन्हें आश्वस्त किया था कि वे इसपर पहल करेंगे और समस्या से निजात दिलायेंगे। वहीं यात्री निवास और सोन मंडप का निर्माण के बाद से ही इसका रख रखाव सही से नहीं होने और सिर्फ उपयोग करने के कारण स्थिति काफी जर्जर हो गयी थी। इसे विधायक निधि से पुनः ठीक कर लिया गया है। इन योजनाओं के पूर्ण हो जाने से लोगों ने विधायक के प्रति खुशी जाहिर की है।

    उद्घाटन के मौके पर मनोज सिंह उज्जैन,जमशेदपुर अक्षेस के सहायक अभियंता महेश प्रभाकर एवं कनीय अभियंता नितेश कुमार, विनोद यादव, विजय नारायण सिंह, कैलाश झा, आसीम पाठक, बंदना नामता, पुतुल सिंह, शमशाद खान, विजय सिंह, अभिजीत चन्द्रा, गोल्डेन पांडेय, किशोर कुमार, अखिलेश यादव, पंचम भुइयां, संतोष श्रीवास्तव, अशोक सिंह, श्री राम शर्मा, अशोक राय, उमा कोड़ा, शारदा देवी, विकास सिंह, राकेश कुमार, श्यामु लोहार, दीपक कुमार, लालटु गोस्वामी, राजेश झा, नितीन मुखी, सुकरू मुखी, नीतीश सिंह, अनिकेत सावरकर, राजु सिन्हा, दुर्गा प्रसाद आदि मौजुद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    Next Article हमने कोरोना के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी, मानवता का यह संघर्ष अब भी जारी:राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.