Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जन-जन में गाँधीजी के विचार पहुँचाने के उद्देश्य से जमशेदपुर में भाजपा की गाँधी संकल्प यात्रा की शुरुआत कल से
    Breaking News झारखंड राजनीति

    जन-जन में गाँधीजी के विचार पहुँचाने के उद्देश्य से जमशेदपुर में भाजपा की गाँधी संकल्प यात्रा की शुरुआत कल से

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 17, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रकाशनार्थ सह आमंत्रण

    जन-जन में गाँधीजी के विचार पहुँचाने के उद्देश्य से जमशेदपुर में भाजपा की गाँधी संकल्प यात्रा की शुरुआत कल से

    ● 18 से 22 अक्टूबर तक चलेगी गाँधी संकल्प यात्रा।
    ● 150 किलोमीटर की पदयात्रा तय करेंगे सांसद और जिलाध्यक्ष
    ● जमशेदपुर महानगर के चार विधानसभा में 90 किलोमीटर की होगी यात्रा।

    राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के पावन उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी “गाँधी संकल्प यात्रा” की शुरुआत करेगी। जमशेदपुर में इसकी शुरुआत 18 अक्टूबर से हो रही है। इसकी शुरुआत शुक्रवार को दो सत्रों में होगी। सुबह साढ़े नौ बजे से मानगो स्थित गाँधी मैदान से गाँधी यात्रा प्रारंभ होगी। वहीं दूसरे सत्र में दोपहर तीन से यात्रा प्रारंभ होगी जो सोनारी स्थित राम मंदिर से शुरू होकर कदमा, धतकीडीह सरीख़े क्षेत्रों से गुजरेगी। गाँधी यात्रा की अगुआई स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो और भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, माननीय मंत्री श्री सरयू राय, विधायक मेनका सरदार क्षेत्र वार करेंगे। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ता बढ़चढ़कर शिरकत करेंगे। इस दौरान वे आम जनता से भी मिलेंगे तथा लोगों की समस्या समझेंगे। सबसे अहम चीज कि लोगों तक गांधी जी के विचार पहुँचायेंगे। इन विचारों में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के संदर्भ में जागरूकता प्रमुख है। जमशेदपुर महानगर भाजपा द्वारा इस यात्रा की शुरुआत शुक्रवार से की जा रही है जो लगातार 22 अक्टूबर तक चलेगी। पूर्वी सिंहभूम ज़िले में गाँधी यात्रा 150 किलोमीटर की होगी। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चार विधानसभाओं में कुल 90 किलोमीटर की यात्रा के अलावे शेष 60 किलोमीटर पूर्वी सिंहभूम भाजपा अंतर्गत घाटशिला और बहरागोड़ा विधानसभाओं में संपन्न होंगे। उक्त यात्रा महात्मा गाँधी के 150 वीं जयंती के सापेक्ष्य में बापू की स्मृति में आयोजित हो रही है। सम्बंधित जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अंकित आनंद ने दिया। कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य बापू के विचारों के प्रति आम जनों को जागरूक करना है। लोगों में जागरुकता आएगी तो निश्चित ही समाधान की ओर कदम बढ़ेंगे।

    (( आमंत्रण ))
    ● कार्यक्रम : गाँधी संकल्प यात्रा।
    ● तिथि : 18 अक्टूबर 2019 (शुक्रवार)।
    ● स्थान :गांधी मैदान, मानगो।
    ● समय : सुबह 9: 30 बजे से
    ● निवेदक : भाजपा जमशेदपुर महानगर कमिटी।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरबी फसल को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम
    Next Article देवलीश्वर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिवीर का होगा आयोजन

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.