Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन में मुस्लिमों पर अत्याचार, वीगरों की हो रही जबरन नसबंदी, रिपोर्ट से उठे सवाल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    चीन में मुस्लिमों पर अत्याचार, वीगरों की हो रही जबरन नसबंदी, रिपोर्ट से उठे सवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीजिंग. चीन के अमेरिकी दूतावास ने हाल ही में एक आर्टिकल ट्वीट किया था, जिसमें कहा गया था कि वीगर महिलाएं अब बच्चे पैदा करने वाली मशीन नहीं हैं. हालांकि अब इस पोस्ट को ट्विटर ने हटा दिया है.

    वहीं अमेरिका में चीनी दूतावास ने आर्टिकल का लिंक पोस्ट किया है जिसमें शिनजियांग में जबरन नसबंदी के सभी आरोपों का खुलकर खंडन किया गया था. ट्विटर ने दावा किया है कि इस पोस्ट में ट्विटर के नियमों का उल्लंघन किया गया है.

    कैप्शन बदलकर दोबारा पोस्ट किया आर्टिकल

    बाद में उसी आर्टिकल को एक अलग कैप्शन के साथ फिर से पोस्ट किया गया. अमेरिका में चीनी दूतावास द्वारा की गई इस पोस्ट में लिखा है, अध्ययन से पता चलता है कि उत्तर-पश्चिम चीन के शिनजियांग वीगर स्वायत्त क्षेत्र में जनसंख्या में हुए बदलाव से जनसंख्या की गुणवत्ता में सुधार हुआ है. व्यक्तिगत विकास पर ज्यादा समय और ऊर्जा खर्च करने वाले युवाओं की संख्या भी बढ़ी है.

    मूल रूप से चीनी मुखपत्र शिन्हुआ द्वारा प्रकाशित की गई इस स्टोरी पर सवाल उठ रहे हैं. इसमें दावा किया गया है कि ये आंकड़े और जानकारियां शिनजियांग डेवलपमेंट रिसर्च सेंटर के शोधकर्ता ली शियाओक्सिया द्वारा किए गए अध्ययन के हैं. इस स्टडी का शीर्षक An Analysis Report on Population Change in Xinjiang है.

    आबादी की नेचुरल ग्रोथ दर घटी

    इस अध्ययन के अनुसार, शिनजियांग में जनसंख्या की प्राकृतिक विकास दर 2017 में प्रति 1 हजार लोगों पर 11.4 थी, जो 2018 में घटकर 6.13 हो गई. चीनी मुखपत्र के मुताबिक ऐसा बदलाव परिवार नियोजन की नीति के कार्यान्वयन और शादी एवं बच्चों को पैदा करने की मानसिकता में हुए बदलाव के कारण हुआ है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJ&K : पुंछ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में आईईडी को निष्क्रिय किया
    Next Article व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव है या नहीं दिल की धड़कनों से चलेगा पता

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.