Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घर से बाहर निकलने पर मास्क का करें इस्तेमाल, सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ भाड़ करने से बचे:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    घर से बाहर निकलने पर मास्क का करें इस्तेमाल, सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ भाड़ करने से बचे:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 9, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *घर से बाहर निकलने पर मास्क का करें इस्तेमाल, सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ भाड़ करने से बचे:- उपायुक्त जामताड़ा*

    *अपने अपने घरों में रहने के साथ सामाजिक दूरी का अनुपालन करें साथ ही साफ-सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दे:- उपायुक्त जामताड़ा*

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.) के द्वारा बताया गया कि भीड़ भाड़ आबादी वाले क्षेत्रों में सरकार/जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करें ताकि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। यदि सरकार/जिला प्रशासन के निर्देशों को पूरी तरह परहेज न बरती तो कोरोना संक्रमण की प्रबल संभावना हो जायेगी, जो कि हम सभी के स्वास्थ्य सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से उचित नहीं है।

    सभी जिले वासियों से अनुरोध है कि अपने घरों से बाहर न निकलें अगर बहुत जरूरत है तो ही घरों से निकलें।पूरे चेहरे और नाक को अच्छे से मास्क/रूमाल/गमछा/साफ कपड़े से ढंक कर रखें। स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखते हुए अपने हाथो को साबुन/ हैंडवॉश/सेनीटाइजर से अवश्य साफ करें।

    जिला प्रशासन द्वारा कोरोना के प्रसार पर रोक लगाने का अपने हर स्तर से हरसंभव प्रयास किया जा रहा है और जिला प्रशाशन कुछ हद तक सफल भी हुआ है अभी जामताड़ा जिला में एक भी कोरोना संक्रमण मरीज नहीं है। फिर भी हमलोग को सचेत रहने की आश्यकता है।साथ ही जिलेवासियों का सहयोग अतिमहत्वपूर्ण है।

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने बताया की अनलाक वन में कुछ जरूरी शर्तों के साथ कुछ छूट दी गई है। इस छूट का मतलब ये कतिय नहीं है की कोरोना वायरस का संक्रमण समाप्त हो गया है।

    हमें अब और सतर्कता के साथ ही इससे लड़ना होगा। परिवार के बच्चों व वृद्ध सदस्यों का विशेष ख्याल रखना होगा क्योंकि संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा इसी वर्ग में है। बेवजह सड़कों पर निकलने से बचे।

    सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें ताकि संक्रमण के ख़तरे को कम किया जा सके। कुछ दिनों से ऐसा देखा जा रहा है कि भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और भी ज़्यादा महत्तपूर्ण हो गया है।

    उपायुक्त जामताड़ा ने बताया की खांसते और छींकते वक्त टिश्यू/रुमाल का इस्तेमाल करना चाहिए, बिना हाथ धोए अपने चेहरे को न छूवे और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचे इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। एक दूसरे से दूरी बनाए रख कर बात करे, हाथ न मिलाएं। कोरोना संक्रमण से एकमात्र बचने का उपाय सोशल डिस्टेंस का अनुपालन है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिले में रैपिड रिएक्शन स्वास्थ्य टीम का जल्द से जल्द करें गठनःउपायुक्त
    Next Article उपायुक्त ने कोरोना काल में बेहतर कार्य के लिए अग्रणी बैंक प्रबंधक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    Related Posts

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    June 27, 2026

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    June 27, 2026

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.