Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घरों में रहकर करें बाबा भोलेनाथ की आराधना:उपायुक्त  
    Breaking News झारखंड

    घरों में रहकर करें बाबा भोलेनाथ की आराधना:उपायुक्त  

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 7, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    कोरोना संक्रमण काल के दौरान बाबा बैद्यनाथ मंदिर, देवघर के बंद रहने के कारण जिलेवासी देवघर नहीं जाएं, घरों में रहकर करें बाबा भोलेनाथ की आराधना:- उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार

    इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आयोजन नहीं होगा।

    उपायुक्त देवघर से प्राप्त सूचना के आलोक में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड -19 को लेकर उत्पन्न संकट को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा बाबा वैद्यनाथ मंदिर 31 जुलाई 2020 तक बंद रखा गया है। इस सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आयोजन देवघर में कोरोना संक्रमण के कारण नहीं किया जा रहा है। वहीं गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्गत दिशा निर्देश में भी अगले आदेश तक कोई धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। उपरोक्त स्थिति में बाबा वैद्यनाथ मंदिर में दर्शन पूजन की व्यवस्था पूर्णतः अवरुद्ध है।

    उन्होने बताया कि उपायुक्त देवघर द्वारा इस संबंध में पत्राचार कर जानकारी दी गई है कि उपरोक्त बंदी के बावजूद भी दर्शनार्थी गण देवघर पधारकर बाबा मंदिर में दर्शन पूजन हेतु जाना चाहते हैं एवं मंदिर बंद रहने की स्थिति में वे मंदिर के निकट एकत्रित होकर भीड़ जैसी स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं जो कोरोना के संभावित प्रसार की रोकथाम के उपायों के सर्वथा विपरीत तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार के निर्देशों के प्रतिकूल है। राज्य सरकार के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन देवघर द्वारा बाबा वैद्यनाथ मंदिर, देवघर बंद किए जाने एवं श्रावणी मेला का आयोजन नहीं होने की स्थिति में अतिरिक्त बाहरी भीड़ के आगमन की संभावना को दूर करने के लिए सीमावर्ती सभी मुख्य पथों पर चेकपोस्ट कार्यरत करते हुए निर्देश दिया गया है कि किसी भी परिस्थिति में बाहरी भारी यात्री वाहनों का प्रवेश देवघर जिला क्षेत्र में नहीं होने दिया जाय।

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने उक्त के आलोक में सभी जिलेवासियों से पुनः अपील करते हुए कहा कि अपने एवं दूसरे की जीवन रक्षा के उद्देश्य से इस वर्ष बाबा वैद्यनाथ की पूजा आराधना अपने घरों में रहकर करें ताकि कोरोना महामारी से सबको बचाया जा सकें।

    साथ ही उपायुक्त जामताड़ा द्वारा कहा गया की बाबा बैद्यनाथ मंदिर, देवघर के बंद रहने इस वर्ष श्रावणी मेला आयोजित नहीं होने एवं देवघर जिला क्षेत्र में प्रवेश निषिद्ध रहने के कारण तत्काल देवघर की यात्रा नहीं करें एवं अपने घर में सुरक्षित रह कर ईश्वर (बाबा वैद्यनाथ) का ध्यान करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता का प्रयास रंग लाया, राज्य में गठन हो रहा आपदा प्रबंधन प्राधिकार
    Next Article उपायुक्त ने हवाई अड्डा निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश अधिकारियों को दिया

    Related Posts

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    June 27, 2026

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 27, 2026

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    जमशेदपुर में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम का जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.