Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना से लड़ने के लिए PM केयर्स फंड में टाटा ग्रुप ने दिए 1500 करोड़ रुपए, अक्षय कुमार ने भी बढ़ाए
    Breaking News Headlines धर्म राष्ट्रीय सिनेमा

    कोरोना से लड़ने के लिए PM केयर्स फंड में टाटा ग्रुप ने दिए 1500 करोड़ रुपए, अक्षय कुमार ने भी बढ़ाए

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 29, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्लीः टाटा समूह ने शनिवार को कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने के लिए 1,500 करोड़ रुपये की सहायता देने का संकल्प घोषित किया । टाटा समूह की कंपनियों की होल्डिंग फर्म टाटा संस ने कोविड-19 महामारी को रोकने और उससे संबंधित गतिविधियों के लिए 1000 करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की, जबकि इससे पहले टाटा ट्रस्ट ने 500 करोड़ रुपये देने का वचन दिया था।
    टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने एक बयान में कहा कि समूह जरूरी वेंटिलेटरों का इंतजाम भी कर रहा है और जल्द ही भारत में भी इसका निर्माण करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में कोविड-19 के प्रकोप से मौजूदा स्थिति बेहद चिंताजनक है और इसके लिए हमारी तरफ से बहुत बड़े स्तर की कार्रवाई की आवश्यकता है।” ”कोविड-19 महामारी को रोकने और इससे संबंधित गतिविधियों के लिए 1,000 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा करते हुए चंद्रशेखरन ने कहा, “हम टाटा ट्रस्ट और हमारे एमेरिटस अध्यक्ष टाटा के साथ मिलकर काम करेंगे और पूरी तरह से उनकी पहल का समर्थन करेंगे।” उन्होंने आगे कहा, ‘‘टाटा ट्रस्ट की पहलों के अलावा हम आवश्यक वेंटिलेटर भी ला रहे हैं और भारत में भी इनका जल्द निर्माण करेंगे। देश एक अभूतपूर्व स्थिति और संकट का सामना कर रहा है। हम सभी को जो जरूरी हो, वह करना होगा।”
    इससे टाटा ट्रस्ट ने एक बयान में कहा कि वह 500 करोड़ रुपये देगा, जिसका इस्तेमाल संक्रमित रोगियों के इलाज, ज्ञान प्रबंधन और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए भी किया जाएगा। टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन टाटा ने कहा, ‘‘भारत और दुनिया भर में मौजूदा स्थिति बेहद चिंताजनक है और इस बारे में तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है।” उन्होंने कहा, ‘‘इस असाधारण कठिन समय में मेरा मानना ​​है कि कोविड-19 संकट से लड़ने के लिए तुरंत आपातकालीन संसाधनों को तैनात करने की जरूरत है, जो मानव जाति के सामने सबसे कठिन चुनौतियों में से एक है।” टाटा ने कहा कि ‘‘जिस संगठनों के सदस्यों ने इस महामारी से लड़ने के लिए अपनी जान और सुरक्षा को जोखिम में डाल दिया है, हम उनके बेहद आभारी हैं और उनके प्रति अत्यंत सम्मान है।”

    वहीं, बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं में शुमार अक्षय कुमार यानि खिलाड़ी कुमार ने कोरोना से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर अक्षय कुमार के इस कदम की सराहना की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीतीश कुमार का ऐलान- बाहर से आने वालों के लिए सीमावर्ती जिलों में बनेंगे कैंप
    Next Article पीएम मोदी बोले- लॉकडाउन से हुई परेशानी के लिए माफी मांगता हूं, आपको बचाने के लिए बस यही तरीका था

    Related Posts

    धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले

    November 16, 2026

    झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के विरुद्ध नाबालिग किशोरी से कथित दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के संबंध में, National Commission for Seheduled Tribes ने लिया स्वतः संज्ञान

    November 16, 2026

    एक्सएलआरआई के छात्रों ने ‘मनी मंत्र’ कार्यशाला के जरिए परिसर के कर्मचारियों को सिखाए वित्तीय प्रबंधन के गुर

    November 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले

    Klirr Casino: A Closer Look at Features and the Player Experience

    झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के विरुद्ध नाबालिग किशोरी से कथित दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के संबंध में, National Commission for Seheduled Tribes ने लिया स्वतः संज्ञान

    एक्सएलआरआई के छात्रों ने ‘मनी मंत्र’ कार्यशाला के जरिए परिसर के कर्मचारियों को सिखाए वित्तीय प्रबंधन के गुर

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान एवं स्वाभिमान को नमन, नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा के साथ मनी जयंती

    बेटे आयान के साथ हल्दीपोखर छठ घाट पहुंचे विधायक संजीव सरदार, भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर मांगा आशीर्वाद

    आदित्यपुर के आशियाना आदित्य परिसर में संपन्न हुआ महापर्व छठ

    ग्रेटर लंदन में लोक आस्था का छठ महापर्व उल्लास एवं उमंग के साथ संपन्न

    जिला परिषद सदस्य रूबी कुमारी ने सीढ़ी घाट किया उद्घाटन

    प्रशासनिक चौकसी के बीच छौड़ाही में संपन्न हुआ छठ महापर्व

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.