Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना वायरस का प्रकोप, 70 डिफेंस कंपनियों ने सिंगापुर एयर शो से नाम वापस लिए
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    कोरोना वायरस का प्रकोप, 70 डिफेंस कंपनियों ने सिंगापुर एयर शो से नाम वापस लिए

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिंगापुर: चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते दुनिया के लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है. इसी बीच एशिया के सबसे बड़े विमानन एवं रक्षा कार्यक्रम सिंगापुर एयर शो से अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी लॉकहीड मार्टिन और 12 चीनी कंपनियों समेत 70 से ज्यादा प्रतिभागी कंपनियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं. उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से चीन में अब तक 811 लोगों की मौतें हो चुकी हैं और 37000 से ज्यादा लोग इससे पीड़ित हैं. कोरोना वायरस 25 से अधिक देशों में पहुंच गया है.मंगलवार से शुरू हो रहे छह दिवसीय कार्यक्रम के आयोजक ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस से पैदा हुई महामारी के खिलाफ एहतियाती उपायों के तहत उनकी योजना कम संख्या में लोगों को टिकट बेचने की है. कार्यक्रम के आयोजक एक्सपेरिया इवेंट्स ने कहा कि कार्यक्रम अपनी तय योजना के मुताबिक जारी रहेगा और जितनी संख्या में कंपनियों ने भागीदारी वापस ली हैं वह प्रतिभागियों की करीब आठ फीसदी है.एक्सपेरिया इवेंट्स के प्रबंध निदेशक लेक चेत लाम ने संवाददाताओं से कहा कि आयोजक उन कंपनियों के फैसलों का सम्मान करते हैं जिन्होंने भागीदारी वापस लेने का फैसला किया है. द स्ट्रेट टाइम्स की खबर के मुताबिक 930 से अधिक कंपनियां हिस्सा ले रही हैं.एयर शो के दौरान एहतियाती कदम उठाते हुए चिकित्सकों की एक टीम भी तैनात की जाएगी, जो अस्वस्थ महसूस करने वाले आगंतुकों की जांच करेंगे. सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सेन लूंग ने शनिवार को देश के लोगों से दहशत में नहीं आने और एकजुट रहने की अपील की थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद जमशेदपुर
    Next Article पश्चिम बंगाल में जमीन की खुदाई करते समय मिली 300 साल पुरानी सुरंग

    Related Posts

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.