Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना योद्धाओं को किया गया सम्मानित
    Breaking News झारखंड

    कोरोना योद्धाओं को किया गया सम्मानित

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    कोरोना योद्धाओं को आज उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में किया गया सम्मानित*

    *चिकित्सक ईश्वर का प्रतिरूप होते हैं,इस महामारी में उन्होने साबित किया,चिकित्सकों का योगदान सराहनीय: -उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा. प्र. से.)*

    आज दिनांक २० जून २०२० को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार ( भा. प्र. से. ) ने कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र , स्मृति चिन्ह एवं मेडल देकर सम्मानित किया। उपायुक्त, जामताड़ा ने कहा कि कोविड-१९ के इस महामारी में डॉक्टरों ने अपनी जान की परवाह किये लगातार दिन रात सेवा देते आ रहे हैं। आज चिकित्सक एवं स्वास्थ्य टीम के योगदान का परिणाम है कि जामताड़ा जिला कोरोना संक्रमण से काफी हद तक बचा हुआ है। जिस समय अन्य राज्यों से प्रवासी मजदूरों एवं अन्य लोगों को जिले में वापस लाया जा रहा था। तब भी डॉक्टरों एवं पूरी मेडिकल टीम ने देर रात तक जग कर अपने जान की परवाह किए बगैर लोगों का स्क्रीनिंग एवं स्वाब जाँच किया और वर्तमान में यह कार्य निरंतर किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि अप्रवासी मजदूरों के जिले में आने पर उन्हें प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया। जहां से उनका स्वाब जांच किया गया। इस बीच अचानक जामताड़ा जिला मे संक्रमित लोगों के संख्या बढ़ जाने से लोगों में चिंता और डर का माहौल उत्पन्न हो गया था, परन्तु जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के टीम के सहयोग से कोरोना संक्रमण को प्रभावी रूप से नियंत्रण किया जा सका। इसमें डॉक्टरों के द्वारा सही समय पर इलाज शुरु करने की वजह से संक्रमित मरीज ठीक हुए, बाकी सभी शीघ्र स्वस्थ्य हो जाएंगे। जिसकी वजह से इस कठिन दौर में भी शांति का माहौल बना हुआ है।

    उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की संपूर्ण टीम के द्वारा अपने कर्तव्य को निष्ठा एवं समर्पण के भाव से सेवा देने का कार्य सराहनीय है। जिला में संसाधन की कमी रहते हुए भी सेवा प्रदान करने में कभी कमी नही होने दी गई।

    उपायुक्त ,जामताड़ा ने कहा कि स्वास्थ्य टीम के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी वास्तविक कोरोना योद्धा हैं।

    इस कार्यक्रम में डॉ अजित कुमार दुबे , डॉ दुर्गेश झा,डॉ कृति झा,विजय कुमार,मनोज कुमार प्रजापति,डॉ नवाज, उत्पल मंडल , मिथिलेश कुमार सिंह , राजीव माडल एवं अन्य को सम्मानित किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनारायणपुर बाज़ार में हुए चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर किया उद्धेदन,घटना में शामिल छः की गिरफ्तारी
    Next Article नाला-कुंडहित मुख्य सड़क का गड्ढा बन रहा जानलेवा

    Related Posts

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.