Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्र सरकार ने बढ़ायी देश की प्रतिष्ठा : नीतीश कुमार
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    केंद्र सरकार ने बढ़ायी देश की प्रतिष्ठा : नीतीश कुमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीएम नीतीश कुमार ने  पालीगंज में पीएम की सभा के अलावा काराकाट लोकसभा क्षेत्र के दाउदनगर व नोखा और जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के कलेर में चुनाव सभाओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि जो कार्य केंद्र सरकार ने किया है और पिछले 13 वर्षों से हमें राज्य की सेवा करने का जो अवसर मिला है, उसके आधार पर आपका समर्थन चाहते हैं. केंद्र सरकार ने देश की प्रतिष्ठा बढ़ायी है. आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई से देशवासियों का मनोबल बढ़ा है. विकास के लिए कई योजनाएं चलायी गयी हैं. उज्जवला, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि योजना समेत गरीबों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार ने कई कार्य किये. बिहार के विकास के लिए मदद भी की. मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क व पुल के क्षेत्र लिए केंद्र सरकार ने 50 हजार करोड़ रुपये की योजनाएं मंजूर की हैं. देश आगे बढ़ेगा, तो बिहार भी आगे बढ़ेगा.उन्होंने कहा हमलोगों के पहले की सरकार ने 15 साल में कौन-सा काम किया है, इसे बता दीजिए. पूरा बिहार डूबता चला जा रहा था. बिहारियों का अपमान बिहार के बाहर होता था. पता ही नहीं चलता था कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है. शाम के बाद किसी को निकलने की हिम्मत नहीं होती थी. जब आप लोगों ने मौका दिया तो अपने वादे को निभाते हुए न्याय के साथ विकास किया. कहा हर गांव में पक्की नाली और गली का निर्माण कराया जा रहा है.इससे लोगों को घर से निकलने में सहूलियत होगी. यह दोनों काम 2020 तक पूरा कर देंगे. उन्होंने कहा पूरे बिहार में लालटेन की जरूरत खत्म हो गई. अब हर इच्छुक किसान को पटवन के लिए कृषि का कनेक्शन लिया जा रहा है. इस इस वर्ष के अंत तक हर किसान को कृषि कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जायेगा. इसके लिए कृषि फीडर का निर्माण किया जा रहा है. 60 साल के सभी वृद्धों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिलेगा. अब बाहर के लोग आकर बिहार में अध्ययन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मेरे बारे में लोग बोलते और लिखते हैं .शराबबंदी लागू किये जाने से धंधेबाजों को बहुत कष्ट हुआ है. कुछ लोग होम डिलीवरी की बात करते हैं, वे सूचना दें. हमने नंबर जारी कर दिया है, जिस पर सख्त कार्रवाई होती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफ्रेंच टोस्ट बनाने की विधि
    Next Article मथुरा के बरसाना में सात साल की देवकी को कुत्तों ने नोचकर मार डाला

    Related Posts

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    August 7, 2026

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    दूसरी शादी के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, समन जारी करने से पहले सप्तपदी के सबूत जरूरी नहीं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.