Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कृषि कानूनों को लेकर बुधवार को राष्ट्रपति से मुलाकात करेगा राहुल गांधी सहित विपक्षी प्रतिनिधिमंडल
    Breaking News Headlines

    कृषि कानूनों को लेकर बुधवार को राष्ट्रपति से मुलाकात करेगा राहुल गांधी सहित विपक्षी प्रतिनिधिमंडल

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों को रद्द किए जाने की मांग को लेकर किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में आज किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है. इस बीच कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात करने की योजना बनाई है. इसी क्रम में विपक्षी दलों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार शाम पांच बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेगा.

    राष्ट्रपति से मुलाकात की अनुमति पर सीपीआई (एम) नेता सीतारम येचुरी ने कहा है कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण केवल 5 लोगों मिलने जा सकेंगे. विपक्षी दलों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी, शरद पवार के अलावा माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, भाकपा महासचिव डी राजा और डीएमके के टीकेएस एलानगोवन शामिल होंगे. राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर एक बैठक करेंगे, जिसमें नए कृषि कानूनों पर सामूहिक रूप से चर्चा होगी.

    उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने मंगलवार को भारत बंद आह्वान किया है. इस बंद का कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना, टीएमसी और समाजवादी पार्टी समेत करीब 15 दलों ने समर्थन किया है. देशभर में सड़कों पर चक्का जाम किया जा रहा है. मालूम हो कि पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से दिल्ली की सीमा पर विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों पर हजारों की संख्या में किसान डटे हुए हैं. सरकार के साथ कई दौर की बातचीत बेनतीजा होने से किसानों में रोष और बढ़ गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहत भरी खबर : देश में सक्रिय मामले घटे, वैक्सीन को जल्द मिल सकती है मंजूरी
    Next Article देश के सभी गांव अगले 3 साल में हाई स्पीड इंटरनेट से जुड़ जाएंगे: पीएम मोदी

    Related Posts

    ओडिशा में अगले तीन साल तक शराब की कोई नयी दुकान नहीं खुलेगी: मुख्यमंत्री

    October 5, 2026

    भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, दीर्घकालिक वृद्धि के लिए ऊर्जा सुरक्षा जरूरी : चंद्रशेखरन

    October 5, 2026

    बंगाल में छह महीने के भीतर UCC और नए कानूनों का ऐलान सुबेंदु अधिकारी बोले, उत्तराखंड; गुजरात की तर्ज पर बनाएंगे कानून

    October 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Strategic advantages for players with gamblezen and top betting options

    Αποτελεσματικές λύσεις ανθρώπινου δυναμικού μέσω του riverbendhrc.com για την ανάπτυξη της εταιρείας σας

    Πολύτιμες συμβουλές και riverspin για κάθε λάτρη της ψυχαγωγίας

    ओडिशा में अगले तीन साल तक शराब की कोई नयी दुकान नहीं खुलेगी: मुख्यमंत्री

    भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, दीर्घकालिक वृद्धि के लिए ऊर्जा सुरक्षा जरूरी : चंद्रशेखरन

    बंगाल में छह महीने के भीतर UCC और नए कानूनों का ऐलान सुबेंदु अधिकारी बोले, उत्तराखंड; गुजरात की तर्ज पर बनाएंगे कानून

    अकाउंटेंट की नौकरी पर AI का वार, नई स्टडी ने पेशे के भविष्य को लेकर बढ़ाई चिंता

    24 हजार फीट से अचानक नीचे आया एयर एंबुलेंस जेट, कुछ ही मिनटों में समुद्र में गिरा; 6 लोग लापता

    दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन तेज, करीब 700 हिरासत में; जंतर-मंतर की ओर बढ़े प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका

    काजीरंगा नेशनल पार्क का नया पर्यटन सीजन शुरू, जीप सफारी बहाल; हाथी सफारी के लिए करना होगा इंतजार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.