Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किसान आंदोलन के बीच रिलायंस का बयान, कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से कोई लेना-देना नहीं
    Breaking News Headlines

    किसान आंदोलन के बीच रिलायंस का बयान, कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से कोई लेना-देना नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के बीच रिलांयस जियो के मोबाइल टावरों को लक्ष्य बनाकर तोडफ़ोड़ की जा रही है. इसके साथ ही रिलायंस और अदाणी के प्रोडक्ट्स का विरोध किया जा रहा है. अब तक पंजाब में रिलायंस जियो के 1500 से अधिक टावर तोड़े जा चुके हैं. इस पर अब कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से कोई लेना देना नहीं है. साथ ही कंपनी ने राज्य सरकार से मामले को नोटिस में लेने की भी अपील की है.

    रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रिलायंस रिटेल लिमिटेड, रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड और रिलायंस से जुड़ी कोई भी अन्य कंपनी न तो कॉरपोरेट या कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग करती है और न ही करवाती है और न ही भविष्य में इस बिजनेस में उतरने की कंपनी की कोई योजना है.

    कंपनी का कहना है कि कॉर्पोरेट या कॉन्ट्रैक्ट खेती के लिए रिलायंस या रिलायंस की सहायक किसी भी कंपनी ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से खेती की कोई भी जमीन हरियाणा या पंजाब अथवा देश के किसी दूसरे हिस्से नहीं खरीदी है. न ही भविष्य में भी ऐसा करने की हमारी कोई योजना है.

    भारत में संगठित रिटेल कारोबार में रिलायंस रिटेल एक अग्रणी कंपनी है. यह देश में दूसरी कंपनियों, निर्माताओं और आपूर्तिकर्ताओं के विभिन्न ब्रांडों के खाद्य, अनाज, फल, सब्जियां और दैनिक उपयोग की वस्तुएं, परिधान, दवाएं, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स सहित सभी कटेगरी के प्रोडक्ट्स को बेचती है. यह किसानों से सीधी खरीद नहीं करती. किसानों से अनुचित लाभ लेने के लिए कंपनी ने कभी भी लंबी अवधि खरीद कॉन्ट्रैक्ट नहीं किए हैं और न ही ऐसा कभी होगा.

    रिलायंस ने कहा कि 130 करोड़ भारतीयों का पेट भरने वाले किसान अन्नदाता हैं और उनका हम सम्मान करते हैं. रिलायंस और उसके सहयोगी किसान को समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसलिए कंपनी और उसके सहयोगी कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ पैदा की गई उनकी उपज का किसानों को उचित और लाभदायक मूल्य मिले इसका पूरा समर्थन करते हैं. रिलायंस स्थायी आधार पर किसानों की आय में वृद्धि चाहता है और इस लक्ष्य के लिए काम करने को प्रतिबद्ध है.

    रिलायंस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों राज्यों में कंपनी के मोबाइल टावर में हुई तोडफ़ोड़ के पीछे प्रतिद्वंदी कंपनियों का भी हाथ है. कंपनी दूरसंचार विभाग में इसकी शिकायत भी कर चुकी है. हालांकि कंपनी ने किसी भी प्रतिद्वंदी कंपनी का नाम नहीं लिया है. लेकिन इस शिकायत के बाद एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने इस आरोप को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है. इन कंपनियों ने भी इस विषय में दूरसंचार विभाग को चि_ी भेजी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधातकीडीह हरिजन बस्ती में कल्लू घोष की पत्नी की घर में घुस कर हत्या
    Next Article अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा लिट्टी-चोखा सह काव्य गोष्ठी आयोजन 

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.