Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कार एक्सीडेंट में मृत साढ़े चार वर्षीय अभिषेक को न्याय के लिए निकला इंसाफ़ मार्च
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से झारखंड

    कार एक्सीडेंट में मृत साढ़े चार वर्षीय अभिषेक को न्याय के लिए निकला इंसाफ़ मार्च

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कार एक्सीडेंट में मृत साढ़े चार वर्षीय अभिषेक को न्याय के लिए निकला इंसाफ़ मार्च

    गुरुवार को टेल्को के भुवनेश्वरी मंदिर रोड में तेज़ गति से चलती ब्रेज़ा कार की चपेट में आने से साढ़े चार वर्षीय बच्चे अभिषेक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। कार टाटा मोटर्स के टाउन एडमिनिस्ट्रेशन के महाप्रबंधक वीएन सिंह की पत्नी तृप्ति सिंह चला रही थीं। घटना के वक़्त अभिषेक अपने पिता निखिल सिंह और माँ शालिनी के संग स्कूटी पर सवार था। एक्सीडेंट की घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोग दोषी पर उचित क़ानूनी कार्यवाई की माँग कर रहे हैं और वहीं स्थानीय पुलिस पर दोषी को बचाने का आरोप लगा रहे हैं। शनिवार शाम सात बजे से मृत बच्चे अभिषेक के पिता और उनके परिजनों के संग स्थानीय सैकड़ों लोगों ने इंसाफ़ मार्च निकाला। मार्च पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। इस दौरान लोग हाथों में नन्हें अभिषेक की तस्वीरों वाली पोस्टर और मोमबत्तियां थामें थें। मार्च का उद्देश्य दोषी महिला कार चालक की अविलंब गिरफ्तारी और क़ानूनी कार्यवाई के साथ ही प्रशासन को निष्पक्ष होने की माँग की गयी। अभिषेक के पिता निखिल सिंह ने कहा कि ऐसी दुःखद घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसलिए दोषियों पर उचित क़ानूनी कार्यवाई ज़रूरी है। उन्होंने माँग किया कि अविलंब महिला कार चालक की ड्राइविंग लाइसेंस रद्द की जाये। इंसाफ़ मार्च मृतक अभिषेक सिंह के लोयोला बीएड कॉलेज स्थित घर से निकाली गयी जो रिवर व्यू एन्कलेव में वीएन सिंह के डुप्लेक्स पहुँच कर संपन्न हुई। लोगों ने शांतिपूर्वक घर के बाहर और बाउंडरी पर ही मोमबत्तियां लगाई और लौट गए। इस दौरान टेल्को थाना के अलावे टाटा मोटर्स के काफी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी रही। मार्च में विशेष रूप से अप्पू तिवारी, राजेश सिन्हा, विकास सिंह, राजकुमार सिंह, अरुण सिंह, सिद्धार्थ पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, अरुण शुक्ला, अमूल्यो कर्मकार, जॉनी मसीह समेत लगभग सौ की संख्या में स्थानीय लोग शामिल थे।

    अंकित आनंद की माँग पर टेल्को क्लब में मैटिनी शो का कार्यक्रम रद्द

    उधर शनिवार सुबह को ही भाजपा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े युवा नेता अंकित आनंद ने सोशल मीडिया के माध्यम से टाटा मोटर्स प्रबंधन से टेल्को क्लब में मैटिनी शो और एंटरटेनमेंट कार्यक्रम रद्द करने का आह्वाहन किया था। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से कंपनी प्रबंधन को संवेदनशील बनने का आग्रह किया था। बताया कि टेल्को क्लब टाटा मोटर्स के टाउन एडमिनिस्ट्रेशन के अधीन है। ऐसे में जहाँ एक ओर नन्हें बच्चे की दुःखद सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी है, ऐसे में कंपनी प्रबन्धन के वरीय अधिकारी मनोरंजन और खुशियाँ मनायें यह कदापि उचित नहीं है। उक्त आग्रह को टाटा मोटर्स के वरीय अधिकारियों ने स्वीकार्य किया और दोपहर में ही मैटिनी शो और मनोरंजन कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया। विदित हो कि प्रत्येक शनिवार और रविवार को टेल्को क्लब में मैटिनी शो और मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन होता है जिसमें कंपनी से जुड़े वरीय अधिकारी सपरिवार सम्मिलित होते हैं। इस प्रकरण में अंकित आनंद ने टेल्को पुलिस से भी उचित कार्यवाई का अनुरोध किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय रुपये के सामने आधी हुई पाकिस्तानी रुपये की कीमत
    Next Article आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी का 98 वा जन्मदिन 18 मई को पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया गया

    Related Posts

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    July 3, 2026

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    July 3, 2026

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.