Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, प्रियंका गांधी को मिली उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, प्रियंका गांधी को मिली उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए गुलाम नबी आजाद समेत चार वरिष्ठ नेताओं को महासचिव की जिम्मेदारी से मुक्त किया तो साथ ही रणदीप सुरजेवाला, तारिक अनवर और जितेंद्र सिंह के तौर पर तीन नये महासचिव नियुक्त किये. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के अनुसार अब तक महासचिव प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा को अब पूरे उत्तर प्रदेश के प्रभारी का जिम्मा आधिकारिक रूप से सौंप दिया गया है.

    पहले प्रदेश के पश्चिमी हिस्से का प्रभार ज्योतिरादित्य सिंधिया संभाल रहे थे जो कुछ महीने पहले ही भाजपा में जा चुके हैं. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सुरजेवाला को कर्नाटक के लिए महासचिव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है तो पिछले लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से कांग्रेस में वापसी करने वाले अनवर को महासचिव बनाकर केरल एवं लक्षद्वीप का प्रभार सौंपा गया है.

    अब तक ओडिशा के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे जितेंद्र सिंह को महासचिव बनाकर असम की जिम्मेदारी दी गई है. असम के लिए महासचिव प्रभारी की भूमिका निभा रहे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पंजाब का प्रभार सौंप दिया गया है. महासचिव पद से चार वरिष्ठ नेताओं आजाद, अंबिका सोनी, मोतीलाल वोरा और मल्लिकार्जुन खडग़े को हटाया गया है.

    आजाद हरियाणा, अंबिका जम्मू-कश्मीर, वोरा पार्टी प्रशासन और खडग़े महाराष्ट्र के प्रभारी की भूमिका में थे. उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी को संगठनात्मक बदलाव के लिए पत्र लिखने वाले 23 नेताओं में शामिल आजाद को महासचिव पद से हटाने के साथ ही सीडब्ल्यूसी में स्थान दिया गया है.

    प्रियंका, सुरजेवाला, अनवर, जितेंद्र सिंह, रावत, ओमन चांडी, मुकुल वासनिक, अजय माकन और वेणुगोपाल के तौर पर पाटीज़् में कुल नौ महासचिव होंगे. वेणुगोपाल अब भी संगठन का प्रभार देखेंगे तो पहले कई राज्यों का प्रभार संभाल रहे वासनिक अब सिर्फ मध्य प्रदेश का प्रभार देखेंगे. कांग्रेस नेतृत्व ने कई नये प्रभारी भी नियुक्त किये हैं और कई प्रदेशों के प्रभार में फेरबदल भी किये हैं.

    पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल को पार्टी प्रशासन, रजनी पाटिल को जम्मू-कश्मीर, राजीव शुक्ला को हिमाचल प्रदेश, जितिन प्रसाद को पश्चिम बंगाल और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह ओर दिनेश गुंडूराव को तमिलनाडु, पुडुचेरी और गोवा के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.

    इसके साथ ही मणिकम टैगोर को तेलंगाना, चेल्लाकुमार को ओडिशा, एचके पाटिल को महाराष्ट्र, देवेंद्र यादव को उत्तराखंड, विवेक बंसल को हरियाणा, मनीष चतरथ को अरुणाचल प्रदेश एवं मेघालय, भक्त चरण दास को मिजोरम एवं मणिपुर तथा कुलजीत सिंह नागरा को सिक्किम, नगालैंड और त्रिपुरा का प्रभारी बनाया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत की जीवन रेखा रेलवे के निजीकरण पर आमादा केंद्र सरकार, WCREU का जन-आंदोलन का आगाज
    Next Article आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशियों के लिये चुनाव आयोग ने जारी किये नये दिशानिर्देश

    Related Posts

    MMDR विवाद पर रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला

    August 26, 2026

    भोटेकोशी नदी बनी काल: नेपाल के रसुवा गढ़ी में भीषण बाढ़ से तबाही, दर्जनों गांव प्रभावित, 1000 से अधिक लोगों के बहने की आशंका

    August 26, 2026

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    MMDR विवाद पर रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला

    भोटेकोशी नदी बनी काल: नेपाल के रसुवा गढ़ी में भीषण बाढ़ से तबाही, दर्जनों गांव प्रभावित, 1000 से अधिक लोगों के बहने की आशंका

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    विकसित भारत 2047: सरकारी स्कूल की जर्जर हालत सबसे बड़ा सवाल

    लिव इन रिलेशन संस्कृति भगवान शिव की विवाह प्रथा का अपमान: सुनील आनंद

    त्योहार से पहले महंगाई का डबल अटैक, चीनी ₹70 और प्याज ₹60 पार

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं संग की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से 11 वर्षीय रेवती का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.