Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के मौन धरने पर एफआईआर, 500 लोगों पर हुआ केस दर्ज
    Breaking News उत्तर प्रदेश राजनीति

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के मौन धरने पर एफआईआर, 500 लोगों पर हुआ केस दर्ज

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के मौन धरने पर एफआईआर दर्ज हो गई है. हजरतगंज पुलिस ने ये एफआईआर बगैर सूचना और इजाज़त के धरना देने पर दर्ज की है. वैसे मुकदमे में प्रियंका गांधी को आरोपी नहीं बनाया गया है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, वेद प्रकाश त्रिपाठी, दिलप्रीत सिंह समेत 500 लोगों पर ये एफआईआर दर्ज की गई है. इसमें धारा-144 के उल्लंघन, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान, महामारी एक्ट में एफआईआर लिखवाई गई है.बता दें शुक्रवार शाम लखनऊ आने के बाद प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर मौन धरना दिया था. प्रियंका यहां करीब दो घंटे तक धरने पर बैठी थीं. पुलिस के मुताबिक सिर्फ 10 मिनट के कार्यक्रम की इजाज़त ली गई थी. गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण की इजाज़त ली गई थी.
    बता दें शुक्रवार को प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंची. यहां उनके स्वागत के लिए हवाई अड़्डे पर कार्यकर्ताओं का हुजूम मौजूद रहा. प्रियंका गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से सीधे हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचीं. जहां उन्होंने राष्ट्रपिता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. उन्होंने यूपी में फैले कथित जंगलराज, पंचायत चुनाव में हुई हिंसा, महिला उत्पीड़न, ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ मिनट धरना भी दिया. इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

    प्रियंका के लखनऊ आगमन और कांग्रेसियों के स्वागत कार्यक्रम के चलते एयरपोर्ट से हजरतगंज तक कई घंटे भीषण जाम की स्थिति बनी रही. दरअसल यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए प्रियंका का यूपी दौरा काफी अहम माना जा रहा है. कांग्रेस जिला स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की कोशिशों में जुटी हुई हैं. सभी सीटों पर उम्मीदवार चुनने की भी प्रक्रिया शुरू हो गई है. प्रियंका तीन दिन तक लखनऊ में रुककर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगी. आज प्रियंका लखीमपुर दौरे पर हैं, वहां वह ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान बदसलूकी की शिकार हुई महिला से मुलाकात करेंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफादर स्टेन स्वामी के मृत्यु के बाद अब उनकी अस्थि के साथ राजनीतिक और धर्मांतरण का खेल खेला जा रहा है :संजय
    Next Article अमेरिका ने भारत को सौंपे घातक MH-60R मल्टी रोल हेलीकॉप्टर्स

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.