Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कनिका के संपर्क में आए लोगों को पता कर रहीं 100 से अधिक टीमें, 22 हजार की स्कैनिंग
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    कनिका के संपर्क में आए लोगों को पता कर रहीं 100 से अधिक टीमें, 22 हजार की स्कैनिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ: बेबी डॉल गाने से मशहूर हुई बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. स्थानीय प्रशासन और यूपी के स्वास्थ्य विभाग ने 100 से अधिक टीमें बनाई हैं. लगभग 1.000 सदस्यों वाली इन टीमों का काम है कि वे यह पता लगाएं कि 11 मार्च के बाद कनिका किसके-किसके संपर्क में आई थीं. टीमें उन सभी लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं.जो उन सामाजिक समारोहों में उपस्थित थे. जिनमें कनिका भी शामिल हुई थीं. महानगर में कनिका के घर के आसपास रहने वाले लोगों या कनिका के स्टे के दौरान वहां आए हर व्यक्ति की तलाश की जा रही है. एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट अमर पाल सिंह ने कहा. ‘केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप हम लगातार काम कर रहे हैं. जो भी स्कैनिंग में बाधा डालेगा या टीम का सहयोग नहीं करेगा. उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी.’शनिवार को टीम ने कनिका के घर के आसपास रहने वाले लगभग 22 हजार लोगों की स्कैनिंग की. सिंह ने कहा. ‘पार्टी आयोजित करने वाले आदिल अहमद और अदीश सेठ के घर को सेनेटाइज कर दिया गया है. वहां रहने वाले लोगों से कहा गया है कि वे अगले 48 घंटे तक ना तो बाहर निकलें और न ही किसी को अंदर आने दें.’ विशेषज्ञों की एक अन्य टीम उस फाइवस्टार होटल के वीडियो फुटेज और सीसीटीवी रिकॉर्ड्स खंगाल कर रही है. जहां कनिका 14 से 16 मार्च के बीच रुकी थीं.जांच कर रहे एक अधिकारी ने कहा. ‘ऐसी खबरें हैं कि उन्होंने होटल के बुफे में खाना खाया था और लॉबी में कई मेहमानों से मिली थीं. वह उस समय वहां रह रही थी जब साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम वनडे मैच के लिए वहां ठहरी थी. ऐसी जानकारी है कि कनिका ने होटल में आयोजित एक न्यूज चैनल के वार्षिक सम्मेलन में भी हिस्सा लिया था. ऐसे में सीसीटीवी फुटेज को स्कैन करने कनिका के संपर्क में आने वालों की सूची बनाना जरूरी है.’लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने कहा ‘कनिका ने कोविड-19 का संदिग्ध होने के बावजूद होम क्वारंटाइन होने के निर्देशों का पालन नहीं किया. घर पर रहने के बजाय. वह सामाजिक समारोहों में शामिल हुईं. उन्होंने अपनी लापरवाही से कई लोगों को जोखिम में डाल दिया है.’ आपको बता दें कि अग्रवाल ने ही कनिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी.कानपुर में जहां कनिका अपने नाना से मिलने गई थीं. जिलाधिकारी ने उस अपार्टमेंट को भी सील करने का आदेश दिया. पुलिस को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि अगले 48 घंटों के लिए 35 से अधिक घरों में कोई भी प्रवेश न करें और ना ही वहां से बाहर निकले. लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने कहा. ‘हमने मुंबई के पुलिस कमिश्नर को भी लिखा है कि वे इस बात का पता लगाएं कि इंटरनेशनल फ्लाइट से लैंड करने के बाद एयरपोर्ट पर उनकी ठीक से स्क्रीनिंग हुई थी या नहीं. साथ की कनिका जिन जगहों पर वह रुकी थीं. उनकी डिटेल्स भी मांगी गई हैं.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व की 1 अरब आबादी लॉकडाउन में, 13 हजार मौतें, 3 लाख पॉजिटिव केस
    Next Article कब तक कांग्रेस पतन ही ओर बढ़ेगी

    Related Posts

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    June 24, 2026

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    June 24, 2026

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.