Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कई कंपनियां चार आदमी का काम एक व्यक्ति से करा रही है:सरयू राय
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    कई कंपनियां चार आदमी का काम एक व्यक्ति से करा रही है:सरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची : केंद्र और राज्य सरकार युवाओं के कौशल विकास के लिए काम कर रही है. लोगों को खुद भी कुशल बनने की कोशिश करनी चाहिए. सरकार संस्थाओं को फंड देती है, तो संस्थाओं का भी दायित्व है कि लोगों का अच्छे तरीके से कौशल विकास करें. वे किस तरह से कुशल हो रहे हैं, इस पर ध्यान देना चाहिए. जिस उद्देश्य से कौशल विकास कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलनी चाहिए. कई कंपनियां अपना सारा काम आउटसोर्सिंग से करा रही हैं. स्थिति यह है कि कई कंपनियां चार आदमी का काम एक व्यक्ति से करा रही है.यह बातें खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने शुक्रवार को होटल बीएनआर चाणक्या में शुक्रवार को कहीं. वे एसोचैम के तत्वावधान में आयोजित सम्मिट कम अवार्ड ऑन स्किलिंग इंडिया कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि समाज में आर्थिक दरार चौड़ी होती जा रही है. इस खाई को पाटना होगा. सामाजिक स्थितियों का भी आकलन करना चाहिए.
    शिक्षा और स्वास्थ्य नि:शुल्क कर देना चाहिए
    नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि जब तक मन में भाव पैदा नहीं होगा, तब तक विकास नहीं हो सकता है. बहुत संस्थाएं काम कर रही हैं, लेकिन रिजल्ट जीरो है. केवल सेमिनार और भाषण से काम नहीं चलेगा.प्रतिस्पर्द्धा का युग है. इसमें आगे आना होगा. कुछ करके दिखाना होगा. शिक्षा और स्वास्थ्य को नि:शुल्क कर देना चाहिए. कई सारी समस्याओं का समाधान हो जायेगा. हर व्यक्ति को काम सीखना अनिवार्य कर देना चाहिए. गांवों में स्थिति यह हो गयी है कि वहां मजदूर नहीं मिल रहे हैं. बड़े-बड़े संस्थानों से पढ़ कर निकलने वाले छात्रों को रोजगार कैसे मिले, इस पर विचार करना होगा. श्री सिंह ने कहा कि बड़ी-बड़ी कंपनियां रुचि नहीं ले रही हैं. केवल वह यह देखते हैं कि हमारी पूंजी बढ़ती रहे. सीएसआर भी मजबूरी में करते हैं. एक बड़ी कंपनी के साथ हेवी मोटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के लिए सरकार ने समझौता किया था. आज चार साल हो गये, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ. वे रुचि नहीं ले रहे हैं.समाज में आर्थिक दरार चौड़ी होती जा रही है, खाई को पाटना होगा
    सामाजिक स्थितियों का भी आकलन करना चाहिए
    झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी के सीइओ अमर झा ने कहा कि कई परेशानियों के कारण राज्य के युवा बाहर नौकरी ज्वाइन नहीं कर रहे हैं या ज्वाइन करने के बाद लौट जाते हैं. अनजाने शहर में जाना-पहचाना नाम मिल सके, इसके लिए माइग्रेशन सपोर्ट सेंटर बनाया जा रहा है. दिल्ली-एनसीआर में सेंटर स्थापित करने के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है. जो भी जरूरत होगी, उन्हें मदद की जायेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवशीकरण प्रभाव से मुक्ति पाने के कुछ अचूक मंत्र उपाय
    Next Article भारत के अमूल्य धरोहर मां भारती को जंजीरों से आजाद कराने वाले बाबा बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि.

    Related Posts

    हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में प्रदूषण की जांच, टीम ने देखा एक-एक बिंदु

    September 26, 2026

    बच्चों ने मैदान में बनाया SHS, महिलाओं व स्वच्छता कर्मियों ने ली शपथ

    September 26, 2026

    भाजयुमो के जिला मंत्री ने प्रदूषण पर रोक के लिए एडीसी को दिया ज्ञापन

    September 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में प्रदूषण की जांच, टीम ने देखा एक-एक बिंदु

    क्षमतालय फाउंडेशन ट्रेनिंग के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने लगाया प्रदर्शनी मेला

    बच्चों ने मैदान में बनाया SHS, महिलाओं व स्वच्छता कर्मियों ने ली शपथ

    भाजयुमो के जिला मंत्री ने प्रदूषण पर रोक के लिए एडीसी को दिया ज्ञापन

    पिता अस्पताल में बांटते रहे दवा, बेटी वहीं बनी डॉक्टर

    जिले में 20 सड़क हादसे, 13 लोगों की मौत

    भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरवार आयोजित

    कचरा प्रबंधन, स्वच्छता और पोषण पर मीडिया से संवाद

    काण्ड्रा में गूंजे सत्यनारायण भगवान के जयकारे

    अवैध खनिज परिवहन पर शिकंजा, 12 वाहन पकड़े

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.