Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसएसबी 18वीं बटालियन और महिला विकास मंच मधुबनी द्वारा किया गया वॉलीबॉल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
    Uncategorized

    एसएसबी 18वीं बटालियन और महिला विकास मंच मधुबनी द्वारा किया गया वॉलीबॉल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 8, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मधुबनी से संतोष कुमार शर्मा की रिपोर्ट

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 18वीं वाहिनी सस्त्र सीमा बल मुख्यालय राजनगर के अंतर्गत अररनामा कम्पनी ने किया अंधारबन के ऐतिहासिक खेल मैदान प्रांगण में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन।

    इंडोनेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल की 18वीं वाहिनी द्वारा खुटौना प्रखंड क्षेत्र के अरनामा कम्पनी के सहायक कमांडेंट बी एम प्रकाश के देखरेख में अंधरबन के ऐतिहासिक खेल मैदान में नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला विकास मंच मधुबनी की जिलाध्यक्ष दीपशिखा सिंह द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
    जिसके बाद कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर 18 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अरनामा कंपनी के कमांडर बी एम प्रकाश, नारी कंपनी के कंपनी कमांडर जय कुमार मिश्रा, महिला विकास मंच मधुबनी के जिलाध्यक्ष दीप शिखा सिंह,
    सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट ( भेटनरी ) डॉ. एससी सुखदेव, डॉक्टर ब्रजेश कुमार सहित सभी संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया।

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दीपशिखा सिंह मंच से अपने संबोधन में महिलाओं को शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते हुए कहा कि” महिलाएं बोझ नहीं बल्कि जिम्मेदारी है, लड़कियों को जब पढ़ाना और शिक्षित करना चाहिए उस उम्र में मां बाप उसका विवाह कर देते हैं, यह किसी भी सभ्य समाज के लिए काले धब्बा जैसा है।”
    साथ ही उन्होने मंच से सभी को कहा कि बेटियों को शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाएं।
    साथ ही उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र में रह रहे आम लोगों को भी उनके जिम्मेदारी का बोध कराते हुए कहा कि यदि सीमा के उसपार के किसी भी गतिविधि की जानकारी आपको मिले तो सेना को अवश्य सूचित करें।
    कार्यक्रम की शुरुआत वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित कर किया गया,आपको बता दें कि महिला विकास एवं सशक्तिकरण के लिए कार्यरत संस्था महिला विकास मंच एवं एसएसबी के साझा प्रयास से वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
    जिसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गीत पर भाव नृत्य एवं शराबबंदी पर आधारित नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।
    कार्यक्रम के उपरांत महिला विकास मंच की जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दीपशिखा सिंह के हाथों सभी ऊर्जावान प्रतिभागियों एवं खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

    18वीं वाहिनी सस्त्र सीमा बल के नारी कम्पनी द्वारा इस मौके पर मानव चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर स्थल पर ग्रामीण क्षेत्र से आये किसानों को कृषि उपकरण के रूप में स्प्रे मशीन , बाॅली बाल, कैरम बोर्ड ,कुदाल और अन्य उपकरण बाँटे गए। जबकि स्कूली बच्चों के बीच खेल सामग्री के अलावा दर्जनों लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य जाँच कर दवाएं दिए। तीन दर्जन से अधिक पशुओं का भी उपचार किया गया और आवश्यक दवा भी दी गई।

    कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और कलाकारों ने बिहार सरकार की शराबबन्दी के समर्थन में नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ थीम पर और स्थानीय मिथिला कला आधारित गोदना डांस, झिझिया और जट-जटिन गीतों पर प्रस्तुति दी गई। नागरिक कल्याण कार्यक्रम में समवाय मुख्यालय अरनामा व बाह्य सीमा चौकी के समस्त जवानों ने मिलकर ग्रामीणों को स्वागत कर सामानों का वितरण किया गया।
    वही इस कार्यक्रम के दौरान एक खाश कार्यक्रम सस्त्र सीमा बल के नेतृत्व में महिला बॉलीबॉल मैच आयोजन किया गया जयनगर वनाम बरही के बीच खेला गया। जिसमें जयनगर के टीम ने अपना कब्जा जमा लिया। वही मैच का रेफरी ने भी दोनों टीम के बच्चों को बहुत अच्छे से खेल खेलाए एवं लोगों के बीच जागरूक भी किया गया।
    इस कार्यक्रम के दौरान हजारों के तादाद में जन सैलाव कि भिड़ उमड़ पड़ी। इस कार्यक्रम में 18 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अरनामा कंपनी के कमांडर बी एम प्रकाश, नारी कंपनी के कंपनी कमांडर जय कुमार मिश्रा, महिला बिकास मंच के जिलाध्यक्ष दिप शिखा सिंह, चाइल्ड लाइन के 6 प्रखंड के प्रभारी कुमारी आभा एवं प्रकाश कुमार मिश्रा, सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट ( भेटनरी ) डॉ. एससी सुखदेव, डॉक्टर ब्रजेश कुमार, समेत सस्त्र सीमा बल के कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं इस कार्यक्रम में परोशी देश नेपाल के बच्चे ने भी अपने कला का प्रदर्शन किये। सभी बच्चों को प्रसस्ति पत्र देकर उत्साहित किये। प्रसस्ति पत्र महिला विकास मंच मधुबनी की जिलाध्यक्ष दीपशिखा सिंह एवं संस्था के कई अन्य कोर कमेटी के सदस्यरहे मौजूद।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन संघ के द्वारा किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    ।

    July 27, 2026

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    July 25, 2026

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.