बिरनी/गिरीडीह: एक एम्बुलेंश के चपेट में आने के कारन बाइक सवार गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।इस घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि सिमराढाब गांव निवासी दिनेश विश्वकर्मा कोडरमा से अपने भांजी का परीक्षा दिलाकर अपने घर लौट रहा था इसी बीच माखमरगो बेको पथ के बाराटांड़ गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एम्बुलेंश ने चपेट में लेलिया जिससे दिनेश विश्वकर्मा गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज समुदायक स्वाथ्य केंद्र बिरनी में चल रहा है।इधर बताया जा रहा है कि एम्बुलेंश भी सिमराढाब गांव के मुकेश मोदी का था जो एक शव का पोस्टमार्डम कराकर कपिलो गांव की ओर जा रहा था खबर लिखे जाने तक इस घटना के सम्बंध में बिरनी थाने में कोई भी आवेदन नही दिया गया था मामला समझौता होने का बताया जा रहा है
