Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने की मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में प्रगति की समीक्षा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने की मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में प्रगति की समीक्षा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने की मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में प्रगति की समीक्षा

    निर्वाचन कार्य के संपादन में उदासीनता नहीं बरतें, सौ फीसदी बीएलओ फील्ड में दिखने चाहिए*

    मतदाता सूची पुनरीक्षण का सभी एईआरओ, ईआरओ सतत अनुश्रवण करेंगे

    उप विकास आयुक्त

    उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 में अबतक की प्रगति की समीक्षा को लेकर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार द्वारा वीसी के माध्यम से ईआरओ, एईआरओ के साथ बैठक की गई। बैठक में सीडीपीओ, बीएलओ सुपरवाइजर भी जुड़े। शहरी क्षेत्र में हाउस टू हाउस सर्वे में अपेक्षित प्रगति नहीं पाये जाने पर उप विकास आयुक्त ने अप्रसन्नता जताते हुए कहा कि अगले 10 दिनों में फॉर्म प्राप्त करने में कम से कम 50 फीसदी उपलब्धि जरूर दिखनी चाहिए अन्यथा संबंधित एईआरओ के साथ-साथ बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ की जवाबदेही तय की जाएगी । कुछ एईआरओ ने बीएलओ के रूप में प्रतिनियुक्त शिक्षक एवं सहिया के गायब रहने की शिकायत की जिससे पुनरीक्षण कार्यक्रम बाधित होने की बात सामने आई, उप विकास आयुक्त द्वारा निदेशित किया गया कि 30 जुलाई तक सौ फिसदी प्रतिनियुक्त बीएलओ फील्ड में दिखने चाहिए, निर्वाचन के कार्य में किसी तरह की उदासीनता नहीं होनी चाहिए । उन्होने कहा कि जिले के वरीय पदाधिकारी हाउस टू हाउस सर्वे कार्य का औचक निरीक्षण करेंगे, कोई बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर फील्ड में नहीं पाये जाते हैं तो निर्वाचन कार्य की जिम्मेदारियों में लापरवाही को देखते हुए विधि समस्त कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी । 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलाये जा रहे हाउस टू हाउस सर्वे कार्य के दौरान किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से नहीं छूटने पाये इसके लिए प्रत्येक घरों तक अनिवार्य रूप से पहुंचने का निर्देश बीएलओ को दिया गया । साथ ही मृत/ स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान कर विहित प्रपत्र में आवेदन जमा लेने का निदेश गया। उप विकास आयुक्त द्वारा बूथों के रेशनलाइजेशन को लेकर भी चर्चा की गई। वैसे बूथ जहां 1500 से अधिक मतदाता हों, क्षतिग्रस्त मतदान केन्द्रों को दूसरे जगह शिफ्ट करने या अन्य कोई समस्या हो जिससे सुगम तरीके से मतदान कराने में बाधा उत्पन्न हो सकती है वैसे बूथों का भौतिक सत्यापन करते हुए रेशनलाइजेशन किए जाने का निदेश दिया गया। साथ ही बूथों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता जैसे पेजयल, शौचालय, रैम्प, कमरों में वेंटिलेशन व रौशन आदि की भी समीक्षा का निर्देश सभी एईआरओ को दिया गया जिसका अनुश्रवण ईआरओ करेंगे ।

    मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2024 के अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ना, हटाना, नाम/ पता आदि त्रुटियों को शुद्ध करने, मृत/ स्थानांतरित, फोटो अपडेट करने आदि से संबंधित कार्य किये जा रहे हैं । नाम जोड़ने के लिए बीएलओ के माध्यम से फॉर्म 6 भरना होगा। नाम हटाने के लिए फॉर्म 7, एन.आर.आई मतदाता के लिए फॉर्म 6A से नाम जोड़ा जा सकता है। किसी तरह के संशोधन के लिए फॉर्म 8 से आवेदन कर सकते हैं। वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से मतदाता स्वयं भी ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं। यह ऐप आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें या ऑनलाइन आवेदन चुनाव आयोग के वेबसाइट voters.eci.gov.in पर भी जमा कर सकते हैं साथ ही किसी भी तरह की निर्वाचन संबंधी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर सकते हैं ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुस्लिम समुदाय के मातमी पर्व मुहर्रम के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा एवं पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी द्वारा संयुक्त आदेश जारी,श्रावण मास को देखते हुए विधि-व्यवस्था संधारण के लिए पर्याप्त सतर्कता बरतने का निर्देश
    Next Article मणिपुर में बीते दिन हुए हिंसा के खिलाफ इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने भगवानपुर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया एवं पुतला फूला ।

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.