Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर प्रशासनिक/पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर प्रशासनिक/पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 5, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *★उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर प्रशासनिक/पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक*

    *★गोपाल मैदान में आयोजित होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, कार्यक्रम स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन का सख्त निर्देश*

    *★स्वतंत्रता सेनानियों को प्रशासनिक/पुलिस पदाधिकारी घर जाकर अंगवस्त्र प्रदान कर करेंगे सम्मानित*

    *★पूर्वाह्न 09:05 बजे झंडोतोलन का कार्यक्रम निर्धारित*

    जमशेदपुर समाहरणालय सभागार में आज उपायुक्त श्री सूरज कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एम तमिल वाणन की संयुक्त अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस मुख्य कार्यक्रम को लेकर विमर्श किया गया एवं संबधित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया। उपायुक्त श्री सूरज कुमार ने कहा कि गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें कार्यक्रम की भव्यता बनाते हुए कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन किए बिना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में कमिटि का गठन किया गया है जिसमें निदेशक डीआरडीए, एसडीओ-धालभूम, एसओआर, एसडीओ-घाटशिला, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एनडीसी, डीपीआरओ, जिला शिक्षा पदाधिकारी/जिला शिक्षा अधीक्षक, एसडीपीओ-घाटशिला, डीएसपी ट्रैफिक, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं।

    *कोविड-19 के मद्देनजर प्रभात फेरी/शोभा यात्रा/तिरंगा यात्रा निकालने पर मनाही, बच्चे किसी भी कार्यक्रम का अंग नहीं होंगे। संबंधित शिक्षण/प्रशिक्षण संस्थान, सामाजिक संस्था एवं दल विशेष के कार्यक्रम में मैनेजमेंट कमिटी के लोग सिर्फ हो सकेंगे शामिल, सोशल डिस्टेंसिंग का रखना होगा विशेष ध्यान*

    उपायुक्त श्री सूरज कुमार ने निदेशित करते हुए कहा है कि किसी भी संबंधित शिक्षण/प्रशिक्षण संस्थान, सामाजिक संस्था एवं दल विशेष के झंडोतोलन कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के लोग ही शामिल होंगे तथा प्रभात फेरी/शोभा यात्रा/तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन को नहीं करने का सख्त निर्देश दिया गया है। उन्होने कहा कि प्रसाद वितरण या चॉकलेट/मिठाई का वितरण नहीं करेंगे।

    *उपायुक्त द्वारा दिए गए अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश निम्नवत हैं-*

    1. महान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा की साफ-सफाई संबंधित नगर निकाय पदाधिकारी या प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे।

    2. कोविड-19 के फ्रंटलाइन वर्कर यथा प्रशासनिक/पुलिस पदाधिकारी, स्वास्थ्य, सफाई कर्मी को सम्मानित किया जाएगा जिनका नाम संबंधित विभागीय पदाधिकारी 10 अगस्त तक समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।

    3. स्कूल के विद्यार्थियों के बीच पेंटिग/ड्रॉइंग आदि कंप्टिशन घर पर रहकर आयोजित करने का निर्देश दिया गया जिनके विजेता को डिजिटल प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। स्कूल खुलने के पश्चात भौतिक रूप से प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

    4. जिला स्तरीय कार्यक्रम का फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। https://www.facebook.com/dc.eastsinghbhum.7

    5. स्वतंत्रता दिवस के परेड में शामिल होने वाले टुकड़ियों का पूर्वाभ्यास दो दिनों का होगा 12 अगस्त एवं 13 अगस्त

    6. मुख्य समारोह स्थल की तैयारी एवं इस हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था करने की जिम्मेवारी विशेष पदाधिकारी-जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की होगी जो एनडीसी एवं जुस्को के प्रतिनिधि के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम का आवश्यक रूपरेखा सुनिश्चित करेंगे।
    .
    7. पेयजल की व्यवस्था- विशेष पदाधिकारी-जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति

    8. मैदान की साफ-सफाई एवं रखरखाव- जुस्को प्रबंधन

    9. राष्ट्रगान एवं बैंड का धुन- सार्जेंट मेजर के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्रि-रिकॉर्डेड धुन की व्यवस्था करेंगे।

    10. यातायात व्यवस्था- डीएसपी ट्रैफिक

    11. कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों को ई-निमंत्रण कार्ड भेजा जाना है जिसकी जिम्मेवारी नजारत उपसमाहर्ता की दी गई है।

    वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परेड में पांच टुकड़ियां शामिल होंगी जिनमें डीएपी(महिला/पुरुष), जैप, होमगार्ड, रैफ या आईआरबी को शामिल किया जाएगा। उन्होने बताया कि रिहर्सल कार्यक्रम दो दिनों का होगा जिसमें पहले दिन के अभ्यास के पश्चात दूसरे दिन फुल ड्रेस रिहर्सल होगा। उन्होने बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने हेतु संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी/नगर निकाय पदादिकारी के साथ डीएसपी जाएंगे। उन्होने सार्जेंट मेजर को निदेशित करते हुए कहा कि परेड पूर्वाभ्यास को देखते हुए वेदर फॉरकास्ट(weather forecast) की जानकारी हासिल कर पूर्वाभ्यास सुनिश्चित करायेंगे।

    बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री चंदन कुमार, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री नवीन कुमार, अपर उपायुक्त श्री सौरव कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, विशेष पदाधिकारी जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीएसपी-ट्रैफिक/हेड क्वॉर्टर-1/सीसीआर तथा अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री राम मंदिर आंदोलन के दौरान जेल गए लोगों को सम्मानित किया गया
    Next Article रामकाज में न्यौछावर कारसेवकों और रामभक्तों को सच्ची श्रद्धांजलि : अंकित आनंद

    Related Posts

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    June 27, 2026

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    मॉनसून सत्र से पहले देश में बदल रहा राजनीतिक संख्या बल: क्या होगा असर?

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.