Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इजरायल ने ईरान में गुपचुप घुसकर अलकायदा के टॉप आतंकी को मारा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    इजरायल ने ईरान में गुपचुप घुसकर अलकायदा के टॉप आतंकी को मारा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तेहरान. अमेरिका ने आखिरकार 22 साल बाद केन्या और तंजानिया में अमेरिकी दूतावासों पर हुए हमलों का बदला लेते हुए आतंकवादी संगठन अलकायदा के कुख्यात आतंकी को मार गिराया है. अमेरिका की ओर से इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के जवानों ने ईरान की राजधानी तेहरान में घुसकर अलकायदा के आतंकी अबू मोहम्‍मद अल मिस्री (58) को मार गिराया है. बता दें कि आतंकी अबू मोहम्‍मद अलकायदा का दूसरे नंबर का सरगना था. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस हमले में अलकायदा के पूर्व सरगना ओसामा बिन लादेन की एक बहू भी मारी गई.

    बता दें कि 9 अगस्‍त 1998 को अफ्रीकी देश केन्‍या और तंजानिया में अमेरिकी दूतावास पर हुए भीषण हमले में 224 लोग मारे गए थे और हजारों लोग घायल हो गए थे. इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन अलकायदा ने ली थी. हमले की जांच में पता चला था कि अबू मोहम्मद इस हमले का मास्टरमाइंड था. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अबू मोहम्‍मद ऊर्फ अब्‍दुल्‍ला अहमद अब्‍दुल्‍ला को तेहरान की सड़क पर उस समय गोलियों से भून दिया गया जब उसके साथ उसकी बेटी भी मौजूद थी.

    खबर है कि अमेरिका के बदले को इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के सीक्रेट दस्‍ते ने अंजाम दिया है. बता दें कि अबू मोहम्मद पर अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया हुआ था. बता दें कि आतंकी अबू मोहम्मद को 7 अगस्त को मारा गया था लेकिन अमेरिका, ईरान और इजरायल ने इस बात को दुनिया से छुपाकर रखा था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड की आन – बान और शान के प्रतीक है हमारे धरती आबा, वीर बलिदानी भगवान बिरसा मुण्डा जी : काले
    Next Article अमेठी में हुई जमीन की सबसे बड़ी रजिस्ट्री, 1.61 अरब से ज्यादा का ई-पेमेंट

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.