Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आगामी 3 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर काफी गहमा-गहमी के बीच नामांकन की प्रक्रिया समाप्त
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से बिहार बेगूसराय राजनीति

    आगामी 3 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर काफी गहमा-गहमी के बीच नामांकन की प्रक्रिया समाप्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आगामी 3 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर काफी गहमा-गहमी के बीच नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गयी. इसके साथ ही उम्मीदवारों के द्वारा क्षेत्र में जन संपर्क अभियान भी तेज कर दी गयी है. नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी के सुरेन्द्र कुमार उर्फ सुरेन्द्र विवेक के द्वारा दूसरे दिन भी दूसरे सेट में नामांकन का पर्चा दाखिल किया गया. जबकि एक निर्दलीय सहित चार उम्मीदवारों ने निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ डाॅ उत्तम कुमार के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया. जिसमें अंगिका समाज पार्टी के रजौडा़ निवासी अमित कुमार, प्लूरल्स पार्टी के शालीग्रामी निवासी कौशल किशोर सिंह, निर्दलीय मो शहजादुज्जमा उर्फ शैफी के नाम शामिल हैं. नामांकन के बाद लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार उर्फ सुरेंद्र विवेक ने बताया कि 35 सालों तक एक ही दल के एवं एक ही परिवार के व्यक्ति का इस विधानसभा क्षेत्र पर कब्जा रहा है. बिहार कैबिनेट में भी लगातार तीन बार मंत्री पद पर रह चुके हैं. बावजूद साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया है. स्थिति यह है कि यह विधानसभा क्षेत्र जिले में सबसे पिछड़ा विधानसभा क्षेत्र के रूप में जाना जाता है. जिस पिछड़ेपन को दूर करने के लिए मेरे द्वारा उम्मीदवारी दी गई है. उन्होंने कहा कि दियारा का विकास तो करेंगे ही साथ ही शिक्षा स्वास्थ्य बेरोजगारी आदि मुद्दों पर भी प्रयास जारी रहेगा. अंगिका समाज पार्टी के अमित कुमार ने कहा कि पांच बातों को लेकर उम्मीदवारी की है. जिसमें रोटी, कपडा़, मकान, चिकित्सा एवं शिक्षा मुख्य होगा. खेती को उद्योग का दर्जा एवं छात्रों को रोजगार दिलाना प्राथमिकता होगी. निर्दलीय प्रत्याशी मो शहजादुज्जमा उर्फ शैफी ने कहा कि हम पहले भी गरीबों-पीडि़तों एवं जन सरोकार के मुद्दे पर संघर्ष करते रहे हैं. आगे भी करते रहेगें. नामांकन के दौरान विभिन्न दलों के कार्यकर्ता दिन भर प्रखंड मुख्यायल से प्रखंड मैदान तक जमे रहे. सुरेन्द्र विवेक के अनुमंडल कार्यालय से लौटने पर प्रखंड मैदान के समीप ही सैकडो़ं समर्थकों के द्वारा उन्हें घेर लिया. समर्थकों में अपने उम्मीदवार को माला पहनाने का होड़ मंचा हुआ था. इस दौरान प्रखंड मैदान से पटेल चौक तक समर्थकों का हुजूम था. इस दौरान समर्थक जमकर नारेबाजी भी की. चुनाव आयोग द्वारा कोरोना को लेकर जारी निर्देश का उम्मीदवारों के समर्थकों में कोइ असर नहीं दिख रहा था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोर्ट के मुंशी सहित दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली
    Next Article भाजपा व्यक्तिवादी नहीं बल्कि विचारधारा की पार्टी, भाजपा को किसी के नसीहत की आवश्यकता नहीं: राकेश सिंह

    Related Posts

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    October 6, 2026

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    October 6, 2026

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    October 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Creative solutions bridging challenges with smirt23.uk deliver lasting impact

    Siirtokasinotfi – A Fresh Take on Finnish Casino Gaming

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    सेवा सेतु शिविर में योजनाओं की जानकारी के साथ सुनी गईं जनसमस्याएं।

    सकरबासा के गौरव और नुसरत ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मारी बाजी

    *बेगूसराय के युवक की पाकिस्तान के लिए जासूसी, NIA और असम पुलिस ने दबोचा – सनसनी*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.