Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा व्यक्तिवादी नहीं बल्कि विचारधारा की पार्टी, भाजपा को किसी के नसीहत की आवश्यकता नहीं: राकेश सिंह
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    भाजपा व्यक्तिवादी नहीं बल्कि विचारधारा की पार्टी, भाजपा को किसी के नसीहत की आवश्यकता नहीं: राकेश सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिरसानगर में उद्घाटन स्थल से भागना विधायक सरयू राय की विकास विरोधी मानसिकता।

    ■ भाजपा व्यक्तिवादी नहीं बल्कि विचारधारा की पार्टी, भाजपा को किसी के नसीहत की आवश्यकता नहीं: राकेश सिंह

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर महामंत्री राकेश सिंह ने विधायक सरयू राय द्वारा क्षेत्र की सरकारी योजनाओं के उद्घाटन से भाग जाने को उनकी विकास विरोधी मानसिकता का परिचय बताया है। महानगर महामंत्री राकेश सिंह ने शुक्रवार शाम जारी प्रेस-विज्ञप्ति में उनकी कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि श्री राय लोगों को भ्रमित कर भले चुनाव जीत गये हो, लेकिन इस क्षेत्र की जनता के दिलों में आज भी पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास बसते हैं। पूरे झारखंड की जनता पूर्व मुख्यमंत्री श्री दास को उनके कार्यकाल के विकास व जनहित के कार्यों की वजह से जो मान-सम्मान देती है, राजनीति में वह कम लोगों को नसीब होता है।

    राकेश सिंह ने बिरसानगर जोन नंबर 6 एवं 7 में गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के अनुशंसा पर स्वीकृत हुए सरकारी योजनाओं के उद्घाटन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के उपस्थित होने के संदर्भ में कहा है कि उस स्थान पर सांसद श्री विद्युत वरण महतो के निर्देश पर कार्यकर्ता पहुंचे थे। पार्टी के नेता जब भी किसी सरकारी, गैर-सरकारी कार्यक्रम में शरीक होते हैं तो वहां कार्यकर्ता पहुंचते ही हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये ‘भाजपा जिंदाबाद’ ‘रघुवर दास जिंदाबाद’ एवं ‘विद्युत महतो जिंदाबाद’ के नारे से विधायक सरयू राय का विचलित होना स्वाभाविक है। क्षेत्र की एक-एक गली, रास्तों में रघुवर दास के विकास की गाथा गूंजती है। ऐसे में विधायक का उद्घाटन स्थल से भाग जाना ‘खिसियाई बिल्ली खंभा नोंचे’ की कहावत को पूर्ण रूप से चरितार्थ करता है।

    भाजपा महानगर महामंत्री ने कहा है, श्री राय यह बतायें कि उन्होंने पूर्वी विधान सभा क्षेत्र की जनता के लिए क्या किया है? श्री राय के इस क्षेत्र से विधायक बने 9 माह से अधिक हो चुके हैं। परंतु पिछले 10 महीनों में विकास कार्यो की एक ईट भी नहीं लगा पाए है। झूठ सदैव झूठ ही रहता है, सच्चाई जनता के सामने आ गयी है। चुनाव के दौरान जनता को दिग्भ्रमित एवं दुष्प्रचार कर चुनाव जीते। परंतु उनके वादे अब खोखली साबित हो रही है। जनता की समस्याओं पर केवल बैठक, सुर्खियों में रहने के लिए बयानबाज़ी, पत्र-लेखन जैसे कार्य हो रहे है। चुनाव के दौरान उन्होंने जो भी घोषणाएं की थी वह डपोरशंखी साबित हुई है। चुनाव के दौरान ‘जमशेदपुर के बंद उद्योग एवं धंधों को सरकार से पैकेज दिलवाकर फिर से खोलने के प्रयास’ करने की बात की थी। लेकिन आज बंद केबुल कंपनी नीलामी के कगार पर पहुँच गया है। भाजपा कार्यकर्ता पर टिप्पणी के जवाब में श्री सिंह ने कहा कि भाजपा व्यक्तिवादी आधारित पार्टी नहीं बल्कि सिद्धांतवादी पार्टी है। जिन व्यक्तिवादी लोगों ने अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए पार्टी से विश्वासघात किया है, आज वे अपने जगह पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संघर्ष एवं त्याग के प्रतीक है, भाजपा कार्यकर्ताओं को किसी के नसीहत की आवश्यकता नहीं है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआगामी 3 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर काफी गहमा-गहमी के बीच नामांकन की प्रक्रिया समाप्त
    Next Article झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    Related Posts

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    October 6, 2026

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    October 6, 2026

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    October 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Impresionante evenimente și emporium-events.ro pentru amintiri de neuitat și clipe speciale

    Excitement surrounding partypoker tournaments and cash games delivers incredible action

    Creative solutions bridging challenges with smirt23.uk deliver lasting impact

    Siirtokasinotfi – A Fresh Take on Finnish Casino Gaming

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    सेवा सेतु शिविर में योजनाओं की जानकारी के साथ सुनी गईं जनसमस्याएं।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.