Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिकी युवक को मिला नया जीवन, डॉक्‍टरों ने लगाया दूसरे का चेहरा और दोनों हाथ
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अमेरिकी युवक को मिला नया जीवन, डॉक्‍टरों ने लगाया दूसरे का चेहरा और दोनों हाथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    न्यूयार्क. अमेरिकी डाक्टरों ने अनोखी सर्जरी की है.विशेषज्ञों का कहना है कि एनवाईयू लैनगोन हेल्‍थ में हुई इस सर्जरी को सफल माना जा रहा था. लेकिन ऐसा कहने के लिए कुछ समय का इंतजार जरूरी था. अमेरिकी ट्रांसप्‍लांट स‍िस्‍टम को देखने वानी संस्‍था यूनाइटेड नेटवर्क फॉर ऑर्गन शेयरिंग के अनुसार दुनिया भर में सर्जन कम से कम 18 फेस ट्रांसप्‍लांट और 35 हैंड ट्रांसप्‍लांट कर चुके हैं. लेकिन एक साथ फेस और दोनों हाथों का ट्रांसप्‍लांट काफी दुर्लभ है. ऐसा पहले सिर्फ दो बार हुआ है.

    ऐसा ऑपरेशन सबसे पहले 2009 में पेरिस के एक मरीज का करने की कोशिश की गई थी. लेकिन वह एक महीने बाद ही सामने आई परेशानियों के कारण मर गया था. इसके बाद 2011 में बोस्‍टन के डॉक्‍टरों ने एक महिला का इस तरह का ऑपरेशन किया था. उसे चिंपांजी ने चोट पहुंचाई थीं. लेकिन कुछ दिनों बाद उन्‍हे महिला के ट्रांसप्‍लांट किए गए हाथों को निकालना पड़ा था.

    न्‍यू जर्सी के जो डीमियो को अब जीवन भर इलाज कराना पड़ेगा. ताकि उनका शरीर ट्रांसप्‍लांट किए गए फेस और हाथों को नकार न दे. इसके साथ ही उन्‍हें इस बात का भी प्रशिक्षण मिलेगा कि उन्‍हें कैसे नए चेहरे और हाथों का इस्‍तेमाल करना है. 2018 में जो डीमियो एक ड्रग कंपनी में प्रोडक्‍ट टेस्‍टर थे. एक दिन हुई दुर्घटना में उनका शरीर जल गया था. इसके बाद वह महीनों अस्‍पताल में रहे और उनके कई ऑपरेशन किए गए.

    लेकिन जब डॉक्‍टरों को लगा कि पारंपरिक सर्जरी से जो डीमियो ठीक नहीं होंगे, तो उन्‍होंने 2019 की शुरुआत से ही डीमियो की ट्रांसप्‍लांट सर्जरी करने की तैयारी शुरू कर दी थी. इसके लिए एक डोनर चाहिए था. डॉक्‍टरों का अनुमान था कि डीमियो के पास सिर्फ 6 फीसदी ही चांस है कि उन्‍हें उनके इम्‍यून सिस्‍टम के अनुरूप मैच मिले.

    हालांकि अगस्‍त 2020 में डॉक्‍टरों की टीम ने डेलावेर में एक डोनर की पहचान की और डीमियो का कठिन ऑपरेशन किया. ऑपरेशन के बाद डर यह था कि कहीं डीमियो का शरीर नए चेहरे और हाथों को नकार न दे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उनके शरीर में ऐसे कोई भी संकेत नहीं मिले.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअयोध्या में मस्जिद की जमीन पर विवाद: दो महिलाओं ने 5 एकड़ जमीन पर ठोका दावा
    Next Article प्रियंका गांधी के काफिले के साथ हादसा, कई गाड़ियां आपस में टकराईं

    Related Posts

    नेचर पार्क मानगो में निःशुल्क हेल्थ कैंप व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 28, 2026

    हजरत मुहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जुगसलाई थाने में शिकायत, एफआईआर की मांग

    June 28, 2026

    बेंगलुरु में इंटक की 316वीं वर्किंग कमिटी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नेचर पार्क मानगो में निःशुल्क हेल्थ कैंप व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    हजरत मुहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जुगसलाई थाने में शिकायत, एफआईआर की मांग

    बेंगलुरु में इंटक की 316वीं वर्किंग कमिटी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब में शनिवार देर रात युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान एक युवक के पेट में चाकू मार दिया गया, जबकि दूसरा युवक भी मारपीट में घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह के रूप में हुई है। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवकों और युवतियों का एक समूह डबल डाउन क्लब में पार्टी कर रहा था। इसी दौरान डांस फ्लोर पर मौजूद दूसरे गुट के कुछ युवकों ने कथित रूप से युवतियों पर अभद्र टिप्पणी की और छेड़खानी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। स्थिति बिगड़ने पर क्लब के बाउंसरों ने दोनों पक्षों को क्लब से बाहर निकाल दिया। लेकिन बाहर भी विवाद शांत नहीं हुआ और दोनों गुटों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर दूसरे पक्ष के युवक के पेट पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल टीएमएच भेजा। पुलिस ने मारपीट में शामिल एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस विवाद के वास्तविक कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। *बॉक्स* टीएमएच पहुंचकर विकास सिंह ने चाकूबाजी में घायल युवकों का जाना हाल, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में बीती रात हुई चाकूबाजी की घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता विकास सिंह रविवार को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचे और इलाजरत घायल युवकों का हालचाल जाना। इस दौरान विकास सिंह ने बताया कि चाकूबाजी में घायल हिमांशु सिंह की स्थिति अभी भी काफी नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हिमांशु उनके गुरुद्वारा रोड मोहल्ले का दामाद है। वहीं, घटना में घायल दूसरे युवक के बारे में उन्होंने बताया कि वह समाजसेवी चंदन सिंह के भतीजे हैं और उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। विकास सिंह ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के बार एवं पब में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। गौरतलब है कि शनिवार देर रात बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में दो गुटों के बीच विवाद के दौरान चाकूबाजी हुई थी, जिसमें दो युवक घायल हो गए थे। मामले की जांच बिष्टुपुर थाना पुलिस कर रही है।

    बिरसानगर में तेज रफ्तार 407 का कहर: चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त, चालक फरार

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    जमशेदपुर: श्री श्री सिद्धेश्वरी श्मशान काली मंदिर में कामाख्या योनि स्वरूपा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

    सलगझरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका; मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग

    ब्रेन मलेरिया पीड़ित मरीजों से मिले उपायुक्त, कहा- सभी की स्थिति स्थिर, बेहतर इलाज सुनिश्चित करें अस्पताल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.