Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब तक 50 लाख लोगों का किया जा चुका है टीकाकरण: डॉ हर्षवर्धन
    Breaking News राष्ट्रीय

    अब तक 50 लाख लोगों का किया जा चुका है टीकाकरण: डॉ हर्षवर्धन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को मार्च के दूसरे या तीसरे सप्ताह से टीका लगाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है.

    लोकसभा में अजय मिश्र टेनी और विनोद कुमार सोनकर के पूरक प्रश्नों के उत्तर में डॉ हर्षवद्र्धन ने कहा कि कोविड-19 के दो टीकों के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दी गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 16 जनवरी 2021 को कोविड टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गई थी और देश में अब तक 50 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया है.

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि अभी सात टीकों पर काम चल रहा है. इनमें से तीन टीके क्लिनिकल ट्रायल के तीसरे चरण में हैं. जबकि दो टीके ट्रायल के पहले और दूसरे चरण में तथा दो टीके अग्रिम प्री-क्लिनिकल चरण में हैं.

    उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण अभियान के तहत पहले चरण में एक करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है. इसके बाद अग्रिम मोर्चे पर रहकर काम करने वाले दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाया जायेगा.

    डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाने का काम 2 फरवरी से शुरू हो गया है. उन्होंने कहा कि 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को मार्च के दूसरे या तीसरे सप्ताह से टीका लगाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अनुमानित तीन करोड़ स्वास्थ्य परिचर्या कर्मियों और फ्रंटलाइन कर्मियों के टीकाकरण के लिये आने वाला व्यय लगभग 480 करोड़ रूपये है. प्रचालन लागत को पूरा करने के लिये राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को निधियों का वितरण कोविन पोर्टल पर पंजीकृत लाभार्थियों के अनुसार किया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर में 4जी मोबाइल इंटरनेट शुरू करने जा रही सरकार
    Next Article नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का देशव्यापी चक्काजाम आज, कांग्रेस ने दिया समर्थन

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.