Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब आतंकियों की खैर नहीं, भारत ने इजराइल से थोक में खरीदे ‘बालाकोट बाले’ बम
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    अब आतंकियों की खैर नहीं, भारत ने इजराइल से थोक में खरीदे ‘बालाकोट बाले’ बम

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना ने गुरुवार को इजराइल से स्पाइस बम खरीदने की डील पर साइन कर दिया है. यह वहीं बम हैं जो बालाकोट में आतंकियों पर बरसाए गए थे. लगभग 300 करोड़ की लागत से इन खतरनाक बमों को इजराइल से खरीदे जाएंगे. 26 फरवरी को बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के दौरान इन्हीं बमों का इस्तेमाल किया गया था. इस करार के बाद अत्याधुनिक स्पाइस बमों की खेप इजराइल अगले तीन महीनों में भारत को सौंपेगा. इस डील के बाद भारतीय वायुसेना की ताकत और बढ़ जाएगी. इस बम से सटीक निशाना लगाकर दुश्मन को नेस्तनाबूद किया जा सकता है. स्पाइस बम 2000 बंकरों को आसानी से नष्ट कर सकता है. जिन बमों को खरीदने की योजना बनाई जा रही है, वह वॉरहेड का इस्तेमाल कर आसानी से बिल्डिंग को नष्ट कर सकता है. कुछ साल पहले भारत ने इजराइल से स्पाइस-2000 स्मार्ट बम की करीब 200 यूनिट खरीदी थीं. रिपोर्ट्स की मानें तो सुखोई-30 के साथ पहले ही इन बमों का ट्रायल हो गया है.जैश के आतंकियों को खत्म करने के लिए स्पाइस 2000 बम का बालाकोट में इस्तेमाल किया गया था क्योंकि आतंकी बिल्डिंग के अंदर छिपे थे. यह बम पहले छेद करता है और फिर बिल्डिंग के अंदर दाखिल होता है. खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि करीब 300 जैश आतंकी एक दिन पहले (26 फरवरी) बिल्डिंग में छुपे थे, जिसके बाद इस बम का इस्तेमाल करने का फैसला किया गया था. स्पाइस बम एक सटीक निर्देशित बम है जो एक जीपीएस गाइडेंस किट के साथ लगाया जाता है, जो हवा में गिरने वाले अनप्लग्ड बमों को सटीक रूप से लॉन्च करने के लिए होता है. भारतीय वायुसेना ने आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप पर छह बम गिराए थे. यह ट्रेनिंग कैंप पाकिस्तान के बालाकोट के पख्तूनवा इलाके में स्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप.बंगाल में भाजपा नेताओं को हत्या की धमकी, मिले नेताओं के सिर काट देनेवाले पोस्टर
    Next Article आईसीसी ने नहीं मानी बात, धौनी को मिला पूरे देश का साथ

    Related Posts

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.