Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प.बंगाल में भाजपा नेताओं को हत्या की धमकी, मिले नेताओं के सिर काट देनेवाले पोस्टर
    Breaking News Headlines राजनीति

    प.बंगाल में भाजपा नेताओं को हत्या की धमकी, मिले नेताओं के सिर काट देनेवाले पोस्टर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आसनसोल: लोकसभा चुनाव के बाद भी राज्य में बवाल थमता नहीं नजर आ रहा है. भाजपा की ओर से जगह-जगह निकाले जा रहे विजय जुलूस का विरोध हो रहा है. बर्दवान में जय बांग्ला के नाम पर पोस्टर लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकी दी गयी है. इस धमकी में कहा गया है कि अगर भाजपा कार्यकर्ता जुलूस निकालते हैं, तो उनकी हत्या कर दी जायेगी.शुक्रवार को बर्दवान के रथतला में कई भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर जय बांग्ला के नाम से माओवादियों के स्टाइल में पोस्टर चिपकाये गये हैं. इस पोस्टर में जुलूस में शामिल होने अथवा झंडा लगाने की स्थिति में हत्या करने तक की धमकी दी गयी है. भाजपा ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर ये पोस्टर लगाने का आरोप लगाया है.बर्दवान भाजपा नगर कमेटी के सदस्य प्रशांत राय ने बताया कि गत चार जून को ही उन्होंने विजय जुलूस की अनुमति ली थी, लेकिन अचानक से गुरुवार रात प्रशासन की ओर से उन्हें इस बात की सूचना दी गयी कि विजय जुलूस आयोजित नहीं किया जा सकेगा. प्रशांत राय ने कहा कि उनके घर के साथ ही कई अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पर जय बांग्ला के नाम से माओवादियों के स्टाइल में पोस्टर चिपकाये गये हैं, जिसमें जुलूस में शामिल होने अथवा झंडा लगाने की स्थिति में हत्या करने तक की धमकी दी गयी है. हमने बर्दवान थाने में शिकायत दर्ज करायी है.इन सब के पीछे तृणमूल के कार्यकर्ताओ का हाथ हैं. हम इसे लेकर आंदोलन भी करेंगे. तृणमूल के बर्दवान के महासचिव खोकन दास ने आरोप को झूठा बताते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ही ये पोस्टर लगाये है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले राज्य में तृणमूल के दो कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गयी थी. तृणमूल ने इस हत्या का आरोप भाजपा नेताओं पर लगाया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअगले महीने पहला अंतरिक्ष युद्धाभ्यास करेगा भारत, दुनिया को ताकत दिखाने की तैयारी
    Next Article अब आतंकियों की खैर नहीं, भारत ने इजराइल से थोक में खरीदे ‘बालाकोट बाले’ बम

    Related Posts

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    June 22, 2026

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    June 22, 2026

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.