Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अफवाहों पर ध्यान नहीं दे, किसी भी घटना एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना अविलंब जिला नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराये: उपायुक्त गणेश कुमार
    Breaking News झारखंड

    अफवाहों पर ध्यान नहीं दे, किसी भी घटना एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना अविलंब जिला नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराये: उपायुक्त गणेश कुमार

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त गणेश कुमार।

    ✍निजाम खान

    जामताड़ा: उपायुक्त गणेश कुमार ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, किसी भी घटना एवं संदिग्ध गतिविधि की सूचना अविलंब जिला नियंत्रण कक्ष 06433-222245 को उपलब्ध कराने की अपील किया।जिला प्रशासन द्वारा दूर्गा पूजा को लेकर सभी पूजा पंडालों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया है कि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी पंडालों में फुहर गानें बिल्कुल न बजाएँ, जिससे कि श्रद्धालुओं के श्रद्धा भाव को ठेस पहुँचे। साथ ही पंडालों के आस-पास साफ-सफाई विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया।
    दुर्गा पूजा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के सभी स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस बाबत उपायुक्त श्री गणेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंशुमन कुमार ने संयुक्त आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा सभी थाना क्षेत्रों में वैसे स्थानों को भी चिन्हित किया गया है जो संवेदनशील हैं। उन स्थानों पर विधि व्यवस्था की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रतिनियुक्त अधिकारियों को अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर ससमय उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।वहीं, समाहरणालय में 24 घंटे काम करने वाला जिला नियंत्रण कक्ष गठित कर दिया गया है, जो आठ अक्टूबर (प्रतिमा विसर्जन) तक 24 घंटे लगातार काम करेगा। किसी भी तरह की घटना व अफवाह की जानकारी आमजन नियंत्रण कक्ष में दूरभाष के माध्यम से दे सकते हैं।नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 06433-222245 है।संयुक्तादेश में दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किया गया है। असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखने और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्ती से निपटने का निर्देश जारी किया गया है।जिला प्रशासन ने आम जनों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और उसकी सूचना अविलंब जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष, स्थानीय बीडीओ,थाना प्रभारी को अविलंब उपलब्ध कराने की अपील की है। प्रशासन की माने तो ऐसी सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जायेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleत्यौहार के मद्देनजर 130 स्थानों पर तैनात किये गये है दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बलों के जवान
    Next Article मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर में वर्मा माइंस और एग्रिको स्थित पूजा-पंडालों में जाकर माँ दुर्गा के समक्ष शीश नवाया और झारखण्ड वासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.