Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अफरीदी ने कहा, मोदी के पीएम रहते भारत-पाक सीरीज संभव नहीं
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अफरीदी ने कहा, मोदी के पीएम रहते भारत-पाक सीरीज संभव नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा है कि जब तक नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं तब दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं हो सकती.
    अरब न्यूज़ ने अफरीदी के हवाले से बताया, ‘पाकिस्तान की सरकार हमेशा से तैयार है लेकिन भारत की मौजूदा सरकार के रहते दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंध शुरू होने की कोई संभावना नहीं है. मोदी जब तक सत्ता में हैं, तब तक मुझे नहीं लगता कि दोनों देशों में क्रिकेट हो सकता है.’

    शाहिद अफरीदी को यह भी लगता है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मौका न मिलने से वे काफी कुछ खो रहे हैं. अफरीदी का मानना है कि आईपीएल क्रिकेट की दुनिया में बड़ा ब्रांड है.

    पाकिस्तान के इस पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि आईपीएल क्रिकेट की दुनिया का बड़ा ब्रांड है और यह चाहे वह बाबर आजम हो या अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ी, उनके लिए यह भारत जाने, दबाव में खेलने और बड़े खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का एक मौका हो सकता है. तो मुझे लगता है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वह मौका नहीं मिल पा रहा.’

    अफरीदी से जब पूछा गया कि क्या उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा प्यार भारत में मिला तो उन्होंने कहा, ‘बेशक… जिस तरह मैंने भारत में क्रिकेट का लुत्फ उठाया, मैंने हमेशा वहां से मिले प्यार और सम्मान को सराहा है. अब जब मैं सोशल मीडिया पर कुछ कहता हूं तो मुझे भारत से काफी मेसेज आते हैं और मैं कई लोगों को जवाब देता हूं. मेरा मानना है कि भारत का मेरा कुल मिलाकर अनुभव शानदार रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र सरकार नें खुली बीड़ी और सिगरेट बेचने पर लगी रोक
    Next Article कोरोना काल में खूब फल-फूल रहा है बीमा कंपनियों का कारोबार

    Related Posts

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.