Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना काल में खूब फल-फूल रहा है बीमा कंपनियों का कारोबार
    Business Headlines

    कोरोना काल में खूब फल-फूल रहा है बीमा कंपनियों का कारोबार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. कोरोना वायरस महामारी की वजह से बीमा को लेकर जागरूकता बढ़ी है. इसके चलते जीवन बीमा पॉलिसी लेने वाले ज्यादा से ज्यादा ग्राहक एक करोड़ रुपये या इससे अधिक का बीमा कवर ले रहे हैं. पॉलिसी बाजार डॉट कॉम द्वारा जुटाए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. बीमा मार्केटप्लेस ने कहा कि अप्रैल-अगस्त 2020-21 के दौरान जीवन बीमा पॉलिसी लेने वाले ग्राहकों में से 50 प्रतिशत ने एक करोड़ रुपये या अधिक का बीमा कवर लिया है. महामारी के दौरान उपभोक्ता अपने परिवार का वित्तीय संरक्षण चाहते हैं.

    50 फीसदी ग्राहकों ने खरीदा एक करोड़ से ज्यादा कवर

    पॉलिसी बाजार डॉट कॉम ने कहा, ‘एक करोड़ रुपये या इससे अधिक का बीमा कवर लेने वालों के आंकड़ों की गणना से पता चलता है कि अप्रैल-अगस्त के दौरान 50 प्रतिशत ग्राहक ऐसे रहे जिन्होंने इतनी राशि का कवर लिया. इससे पता चलता है कि लोग ऊंचे कवर वाली पॉलिसियों में निवेश कर रहे हैं. ये पॉलिसियां काफी सस्ते दाम मसलन 1,000 रुपये मासिक तक में उपलब्ध हैं.’ पॉलिसी बाजार डॉट कॉम का दावा है कि देश में बिकने वाली प्रत्येक चार जीवन बीमा पॉलिसियों में से एक उसके मंच से बेची जाती है.

    ज्यादा लोग खरीद रहे बीमा

    कोविड-19 की वजह से पैदा हुई अनिश्चितता तथा भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) द्वारा उठाए गए कदमों से अब अधिक से अधिक लोग बीमा पॉलिसी खरीद रहे हैं, जिससे ऐसे अनिश्चित समय में वे अपने परिवार को वित्तीय रूप से संरक्षण दे पाएं. आंकड़ों के आधार पर पॉलिसी बाजार डॉट कॉम ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में जीवन बीमा बाजार में काफी बदलाव आया है.

    40 साल बाद वाले कस्टमर्स में 77 फीसदी उछाल

    कंपनी ने कहा, ’42 से 50 साल के आयु वर्ग के लोगों द्वारा जीवन बीमा पॉलिसी लेने में काफी उछाल देखने को मिला है. इसमें करीब 77 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. वहीं 2020 में जीवन बीमा पॉलिसी लेने वालों में सबसे बड़ा यानी 30 प्रतिशत का हिस्सा 31 से 35 साल के लोगों का रहा है.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअफरीदी ने कहा, मोदी के पीएम रहते भारत-पाक सीरीज संभव नहीं
    Next Article नवाज शरीफ ने खुलेआम कहा, पाकिस्‍तान को ब्लैकलिस्ट में डाला जाना तय

    Related Posts

    जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, होटल अलकोर-रामादा के सामने सड़क पर पहुंचा खरकई का पानी

    August 19, 2026

    धनबाद SSP प्रभात कुमार का जलवा, देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में नाम

    August 19, 2026

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    August 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, होटल अलकोर-रामादा के सामने सड़क पर पहुंचा खरकई का पानी

    धनबाद SSP प्रभात कुमार का जलवा, देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में नाम

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी : सरयू राय

    हाथी मानव संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    मेयर सुधा गुप्ता का आरोप: सरयू राय मानगो नगर निगम के विकास को रोकने की कोशिश कर रहे हैं

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा: बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने मानगो में लिया जायजा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    मेयर सुधा गुप्ता ने सरयू राय पर लगाया मानगो नगर निगम के विकास को रोकने का आरोप

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.