Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अप्रैल में होगी एक दर्जन राफेल की लैंडिंग, चीन बॉर्डर के करीब होंगे तैनात
    Breaking News

    अप्रैल में होगी एक दर्जन राफेल की लैंडिंग, चीन बॉर्डर के करीब होंगे तैनात

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना को अप्रैल के पहले हफ्ते में तीन और राफेल जेट मिलने वाले हैं. ये राफेल जेट हरियाण के अंबाला में तैनात होंगे. इसके साथ ही 9 राफेल जेट और अप्रैल माह के मध्‍य में आएंगे. फ्रांस से आने वाली राफेल की दूसरी खेप में से कुछ फाइटर जेट्स को नॉर्थ बंगाल में तैनात किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक ये राफेल नॉर्थ बंगाल में आईएएफ के सबसे अहम बेस पर तैनात होंगे जो कि चीन बॉर्डर से कुछ ही दूरी पर है.

    5 राफेल, पश्चिम बंगाल के हासिमारा एयरबेस पर तैनात होंगे. इस जेट के साथ हासिमारा एयरबेस को फिर से एक्टिवेट कर दिया जाएगा. हासिमारा में राफेल की तैनाती भारत के रणनीतिक फैसले को दर्शाता है.

    59,000 करोड़ की लागत के साथ हुई राफेल डील के तहत इस साल तक सभी जेट वायुसेना को मिल जाएंगे. पांच राफेल जेट का पहला बैच जुलाई 2020 में एयरफोर्स को मिला था. हासिमारा एयरबेस पर राफेल जेट की दूसरी स्‍क्‍वाड्रन होगी. यह जगह पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में है और नॉर्थ बंगाल के तहत आता है.

    भूटान बॉर्डर के करीब हासिमारा- यह बहुत छोटी जगह है लेकिन रणनीतिक तौर पर इस जगह की अहमियत काफी है. हासिमारा एयरफोर्स स्‍टेशन, भूटान बॉर्डर के एकदम करीब है. हासिमारा और तिब्‍बत की दूरी करीब 384 किलोमीटर है.

    राफेल जेट कुछ ही मिनटों में तिब्‍बत के दूसरे सबसे बड़ा शहर शिगात्‍से के एयरपोर्ट पर लैंड कर सकता है. शिगात्‍से एक मिलिट्री एयरपोर्ट है जिसका प्रयोग असैन्‍य मकसद से भी किया जाता है. इसके अलावा तिब्‍बत की राजधानी ल्‍हासा की दूरी भी हासिमारा एयरबेस से करीब 364 किलोमीटर है.

    सूत्रों के मुताबिक हासिमारा पर सन् 1993 रनवे तैयार हुआ था लेकिन इसे दोबारा से निर्मित किया गया है. हासिमारा एयरबेस, सिलीगुड़ी से करीब 128 किलोमीटर दूर है और यह जगह भारत-भूटान के बॉर्डर के लिए काफी अहमियत रखती है. यह एयरबेस सिलीगुड़ी कॉरिडोर में आता है जिसके उत्‍तर में चीन है. हासिमारा एयरबेस राफेल से पहले मिग-27ML एयरक्राफ्ट का घर था. साल 2017 में इन एयरक्राफ्ट को रिटायर कर दिया गया था. अब यहां से सुखोई-30 एमकेआई जेट्स टेक ऑफ करते हैं जो भारत का टॉप फाइटर जेट है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article बांग्लादेश के शक्तिपीठ में प्रधानमंत्री मोदी ने की मां काली की पूजा अर्चना

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.