Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनुमंडल पदाधिकारी ने किया जल संचयन योजना का निरीक्षण
    Breaking News झारखंड

    अनुमंडल पदाधिकारी ने किया जल संचयन योजना का निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 2, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उत्तम मुनि
    संवाददाता,नाला(जामताड़ा)— गुरूवार को अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार ने नाला अंचल कार्यालय में मुख्य मंत्री कृषि योजना ,किसान सम्मान योजना आदि की प्रगति समिक्षा बैठक की |विदित हो कि इसके पश्चात उन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल संचयन TBC) योजना,मनरेगा  तथा आमबागवानी मिशन का भी स्थल निरीक्षण किया | इस क्रम में उन्होंने नाला तथा महेशमुंडा पंचायत अन्तर्गत संचालीत कई योजनाओं का निरीक्षण किया | उन्होंने सभी योजनाओं के कार्यों में प्राक्लन एवं मापदंड का भी अवलोकन किया | इस दौरान उन्होंने हिदलजोड़ी गाँव में संचालीत (ऑन गोईंग टीसीबी कार्य के निरीक्षण के क्रम में संबंधीत जेई से मापी भी कराई | यहाँ मापी प्राक्लन एवं मापदंड के अनुसार सही पाया गया | यहाँ उन्होंने काम संतोष जनक पाए जाने की पुष्टि की | उन्होंने बरसात के पूर्व ट्रेंच कम बंडिंग का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया | वहीं उन्होंने ऑकपोखरिया गाँव में भी टीसीबी की जाँच की | जाँच के दौरान कार्य में धीमी प्रगति देखी गई ,उन्होंने संबंधीत लाभुक व जेई को शीघ्र कार्य पुर्ण करने का निर्देश दिया | उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य है कि वाटर लेबेल उपर आए साथ ही कृषि कार्य में सुविधाओं की उपलब्धता से किसानों में भी कृषि के प्रति रूचि बढ़ेगी | वहीं कृषि कार्य से किसानों की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी | विदित हो कि इसी क्रम में उन्होंने ऑकपोखरिया में  आम बागवानी मिशन के तहत पौधा रोपण हेतु खोदे गए गड्ढों का भी निरीक्षण किया | यहाँ कुल 56 गड्ढा खोदा हुआ पाया गया वहीं लाभुक सुनील किस्कु से भी योजना के बारे में पूछताछ की गई | अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है इसे गंभीरता पूर्वक समयसीमा के भीतर पूर्ण करें | उन्होंने बीडीओ सुनील प्रजापति को सरकारी व निजि परती पड़े अन्य रैयnती जमीन में भी आमबागवानी मिशन के तहत लोगों को अधिकाधिक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करने की बात कही | आज के इस निरीक्षण के क्रम में बीडीओ सह सीओ सुनील कुमार प्रजापति ,स०अ० निखील चन्द्र साह ,क०अ० कुन्दन कुमार ,निशांत कुमार ,कैलाश मंडल ,सीताराम मंडल ,मुखिया राजा मुर्मू सहित अन्य कर्मी मौजुद थे |
    फोटो– टीबीसी योजना का निरीक्षण करते एसडीओ सुधीर कुमार तथा बीडीओ |

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article पहले पत्नी और बच्चे के साथ खाना खाने दिया और फिर ससुर देवर ने मिलकर कुदाली से मार कर दी हत्या भतिजा और भाई की, एक गिरफ्तार,जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.