रिपोर्ट, टुनटुन कुमार सिंह, मोतिहारी
पूर्वी चंपारण:- घोड़ासहन राज्य सरकार द्वारा वार्ड सदस्यों के अधिकार के कटौती के विरोध में जिला वार्ड सदस्य संघ द्वारा आगामी 5 मार्च को पूर्वी चंपारण जिले के सभी 27 प्रखंडों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी।इस दौरान नौ सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम से प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा जाएगा।उक्त बातों को जानकारी वार्ड सदस्य संघ के प्रदेश संयोजक उदय जयसवाल ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वार्ड सदस्यों के अधिकारों में कटौती किया जा रहा है।वार्ड सदस्यों के अधिकारों के पक्ष में नही सत्तापक्ष बोलने को तैयार है और नही विपक्षी दल बोलने को तैयार है।वार्ड सदस्य महासंघ प्रदेश कमिटी द्वारा नौ सूत्री मांग महीनों पहले दिया गया है।लेकिन सत्ता दल व विपक्ष द्वारा कोई प्रतिक्रिया नही आने के खिलाफ पूर्वी चम्पारण के वार्ड सदस्य आंदोलन कर रहे है।सरकार द्वारा वार्ड सदस्यों के मान सम्मान व अधिकारों के देखते हुए मांग नही माना गया तो आगामी विधान परिषद चुनाव का बहिष्कार करने को बाध्य होंगे।वहीं उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्य संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आगामी 7 मार्च को पटना में किया जाएगा जिसमे निर्णय लिया जायेगा कि महासंघ सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी या बहिष्कार करेगी।