जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुड़ाबेढ़िया पंचायत के छोलाबेढ़िया गांव में गांव की मुख्य गली में अनवरत गंदा पानी बहने से सड़क कीचड़मय हो गया है| जिससे गांव के लोगों को आवाजाही करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है| आपको बता दें गली में हमेशा इस तरह गंदा पानी बहता रहता है| जिससे हमेशा सड़क कीचड़युक्त बना हुआ रहता है|इस संबंध में जिला परिषद सदस्य सुभद्रा बावरी ने कहा कि इस गांव में जल निकासी नाली का निर्माण होना चाहिए|ताकि गंदा पानी का निकासी हो सके और ग्रामीणों को इससे छुटकारा मिले| ताकि ग्रामीणों को आवाजाही करने में किसी प्रकार का दिक्कतों का सामना ना करना पड़े|

