Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों सहित नगर परिषद मिहिजाम में आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन; आम लोगों की समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान
    Breaking News झारखंड

    जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों सहित नगर परिषद मिहिजाम में आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन; आम लोगों की समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 17, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों सहित नगर परिषद मिहिजाम में आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन; आम लोगों की समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

    ∆ *शिविर में लगाए वैक्सीनेशन सेंटर में टीका लेने हेतु लगी रही भीड़*

    आज दिनांक 17.12.2021 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) के निदेशानुसार संशोधित निर्धारित कार्यक्रम के तहत जामताड़ा जिला अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के मंझलादीह, जामताड़ा प्रखंड के बड़जोड़ा, करमाटांड़ के नवाडीह, नाला के मोरवासा, कुंडहित प्रखंड के कुंडहित एवं फतेहपुर के बिंदपाथर पंचायत सहित नगर परिषद मिहिजाम के वार्ड 15 एवं 16 में “आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया।

    संबंधित प्रखंड के पंचायतों एवं नगर निकाय के विभिन्न वार्डों में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं जनप्रतिनिधी सहित अन्य के द्वारा किया गया।

    इस मौके पर सभी पंचायतों में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। कार्यक्रम में योजनाओं की जानकारी के अतिरिक्त आमजनों के आवेदन भी प्राप्त किए गए। संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी/ कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा आम जनों से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कई समस्याओं का स्थल पर ही समाधान किया गया। आपके *अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम* राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों के विभिन्न समस्याओं को उनके घर पर सुनना एवं यथासंभव समस्याओं का त्वरित समाधान निकालना है। उन्होंने उपस्थित लोगों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया एवं कहा कि सरकार आप लोगों के लिए कार्य कर रही है, यह सभी योजना आपके लिए हैं. इसका आप लोग लाभ उठाएं।

    शिविर के माध्यम से नया किसान क्रेडिट कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, ई-श्रम पोर्टल नया पंजीकरण, लगान रसीद निर्गत, नरेगा नया जॉब कार्ड, नरेगा नये कार्य आवंटन, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मनरेगा अन्तर्गत नई योजनाओं की स्वीकृति, नया राशन कार्ड, राशन कार्ड में सुधार, म्यूटेशन, पेंशन शिकायतें, जाति व आय प्रमाण पत्र, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, 15 वें वित्त आयोग के अन्तर्गत जनोपयोगी योजनाओं की स्वीकृति आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए।

    *विभिन्न प्रखंडों से कुल 2648 आवेदन प्राप्त हुए, 1716 का ऑन द स्पॉट हुआ निपटारा*

    नारायणपुर प्रखंड के मंझलादीह में कुल 238 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमे 109 का समाधान हुआ। जामताड़ा प्रखंड के बड़जोडा पंचायत में आयोजित *#आपके अधिकार, आपकी सरकारी, आपके द्वार* कार्यक्रम में कुल 192 आवेदन सामने आए। जिसमे 151 आवेदन का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। करमाटांड़ के नवाडीह में कुल 648 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे पूर्व का मिलाकर का 824 समाधान हुआ। नाला प्रखंड के मोरवासा पंचायत में कुल 648 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 325 का समाधान हुआ। कुंडहित के कुंडहित पंचायत में कुल 277 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे 161 का समाधान हुआ। वहीं फतेहपुर प्रखंड के बिंदापाथर पंचायत में 413 आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमे 80 का समाधान हुआ। इसके अतिरिक्त नगर परिषद मिहिजाम के वार्ड 15 एवं 16 मिलाकर कुल 277 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमे 161 का समाधान हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज के अध्यक्षता में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक की गई
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.