Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आपका सपना, मेरा संकल्प, पीएम मोदी ने बिना नाम लिए लालू पर किया हमला, कहा नौकरी के नाम पर लिखवा ली जमीनें
    Headlines बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    आपका सपना, मेरा संकल्प, पीएम मोदी ने बिना नाम लिए लालू पर किया हमला, कहा नौकरी के नाम पर लिखवा ली जमीनें

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आपका सपना, मेरा संकल्प, पीएम मोदी ने बिना नाम लिए लालू पर किया हमला, कहा नौकरी के नाम पर लिखवा ली जमीनें
    जामुई: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनावी दौरे पर है. आज पीएम श्री मोदी ने एक रैली के साथ बिहार में राष्ट्र्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की. चुनाव की घोषणा के बाद जमुई में हुई रैली राज्य में उनका पहला प्रचार कार्यक्रम है.

     

    उन्होंने कहा कि आज जमुई की इस धरती पर उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि जनता का मूड क्या है. जमुई से भाजपा और एनडीए के पक्ष में उठी ये हुंकार बिहार के साथ ही पूरे देश में गूंज रही है. उन्होंने कहा कि आज इस मंच से एक कमी हम सबको महसूस हो रही है. हमारे लिए ये पहला ऐसा चुनाव है. जब बिहार के बेटेए दलितों-वंचितों के प्रिय और मेरे परम मित्र पद्म भूषण से सम्मानित रामविलास पासवान हमारे बीच नहीं हैं. मुझे संतोष है कि रामविलास के विचार को मेरे छोटे भाई चिराग पासवान पूरी गंभीरता से आगे बढ़ा रहे हैं.

     

     

    पीएम श्री मोदी ने कहा कि बिहार की धरती पूरे देश को दिशा दिखाने वाली रही है. बिहार की इस धरती ने आजादी की लड़ाई में और स्वतंत्र भारत की नींव मजबूत करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है. लेकिन दुर्भाग्य से आजादी के बाद बिहार के सामर्थ्य के साथ न्याय नहीं हो पाया. उन्होंने कहा कि आज का भारत, दुनिया को दिशा दिखाता है. अब दुनिया देख रही है कि केवल 10 वर्षों में भारत की साख और हैसियत कैसे बढ़ी है. उन्होंने कहा कि रेलवे में भर्ती के नाम पर जो लोग गरीब युवाओं से जमीन लिखवा लें वो बिहार के युवाओं का कभी भला नहीं कर सकते. मोदी ने कहा कि घमंडिया गठबंधन वालों के समय में केवल खस्ताहाल ट्रेनें चलती थीं. लेकिन अब पूरे देश की तरह ही बिहार के लोग भी वंदेभारत ट्रेन में सफर कर रहे हैं.

     

     

    उन्होंने कहा कि 10 साल में जो हुआ वो तो ट्रेलर है अभी तो बहुत कुछ करना है. अभी तो हमें देश को, बिहार को बहुत आगे लेकर जाना है. उन्होंने कहा कि ये मोदी गरीबी के ताप को सहकर यहां पहुंचा है. इसलिए हर गरीब के सपने का महत्व भलीभांति जानता है. उसे जीने का प्रयास करता है. आपका सपना ही मेरा संकल्प है. उन्होंने कहा कि आज देश के सारे भ्रष्टाचारी, जो हमेशा एक दूसरे से लड़ते थे, अब मिलकर मोदी के खिलाफ हो गए हैं. मैं कहता हूं. भ्रष्टाचार हटाओ वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ. प्रधानमंत्री ने कहा कि एक तरफ एनडीए सरकार है जो नए उद्योग लगाने की बात करती है. दूसरी ओर ये लोग हैं जिनकी पहचान अपहरण उद्योग की रही है. उन्होंने कहा कि एक तरफ एनडीए सरकार हैए जो सोलर पावर और एलईडी लाइट की बात करती है. दूसरी ओर ये घमंडिया गठबंधन वाले लोग हैं जो बिहार को लालटेन युग में रखना चाहते हैं.

     

     

    उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में राम मंदिर का 500 वर्ष पुराना सपना पूरा हुआ है जबकि आरजेडी-कांग्रेस ने राम मंदिर न बने इसके लिए पूरी ताकत लगा दी थी. आज भी ये लोग राम मंदिर का उपहास उड़ाते हैं, अपमान करते हैं. मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हो या आरजेडी, इन्होंने हर मौके पर बिहार और बिहारी गौरव का अपमान किया है. यही कांग्रेस और आरजेडी थी जिसने कर्पूरी ठाकुर का अपमान किया था. अभी कुछ ही समय पहले हमारी सरकार ने बिहार के गौरव कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया तब भी इन लोगों ने उसका विरोध किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्रामोदय विकास सोसाइटी हफुआ 14 वां स्थापना दिवस में शामिल हुए, भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह
    Next Article शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कवायद, उप विकास आयुक्त सह स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी की अध्यक्षता में यूनिवर्सिटी, कॉलेज, स्कूल के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.