केदारनाथ यात्रा पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या, करसो पुल के पास अपराधियों का तांडव
राष्ट्र संवाद संवादाता
बरही में दिनदहाड़े सनसनी: ओकनी निवासी विक्की सोनी की गोली मारकर हत्या, केदारनाथ यात्रा पर निकले थे युवक
हजारीबाग बरही थाना क्षेत्र के करसो पुल के समीप अपराधियों ने ओकनी निवासी विक्की सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विक्की सोनी केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान करसो पुल के पास घात लगाए अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

