Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि- परविंदर सिंह
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि- परविंदर सिंह

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि- परविंदर सिंह

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को अन्याय के विरुद्ध लड़ने तथा सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए प्रेरित करता रहेगा।”- परविंदर सिंह

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी का शहादत दिवस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में साकची स्थित भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों एवं संघर्षों को स्मरण किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज के नायक ही नहीं, बल्कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं जनजागरण के अग्रदूत थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन, शोषण और अन्याय के विरुद्ध संगठित संघर्ष का बिगुल फूंका तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने आदिवासी समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया और समाज को आत्मसम्मान, शिक्षा तथा संगठन की राह दिखाई।

    उन्होंने कहा कि अल्पायु में ही बिरसा मुंडा ने जिस साहस, त्याग और संघर्ष का परिचय दिया, वह आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनके नेतृत्व में चला “उलगुलान” आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। 9 जून 1900 को रांची कारागार में उनका निधन हुआ, किंतु उनके विचार, संघर्ष और बलिदान आज भी जनमानस में जीवित हैं। देश और समाज के प्रति उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
    वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन सामाजिक न्याय, समानता, स्वाभिमान और जनकल्याण के मूल्यों का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक एवं न्यायपूर्ण समाज का निर्माण किया जा सकता है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेदारनाथ यात्रा पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या, करसो पुल के पास अपराधियों का तांडव
    Next Article मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप से गरमाया

    Related Posts

    एक बार फिर दहला बाघमारा, गोली और बमों से गुंजा इलाका बाघमारा का सोनारडीह ओपी एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

    June 9, 2026

    नारायण आईटीआई में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

    June 9, 2026

    प्रखंड दिवस में विधायक संजीव सरदार ने सुनी जनसमस्याएं, प्रधानमंत्री आवास योजना की भी

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक बार फिर दहला बाघमारा, गोली और बमों से गुंजा इलाका बाघमारा का सोनारडीह ओपी एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

    नारायण आईटीआई में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

    प्रखंड दिवस में विधायक संजीव सरदार ने सुनी जनसमस्याएं, प्रधानमंत्री आवास योजना की भी

    पुष्पानगर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो गिरफ्तार

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर पूरे झारखंड में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप से गरमाया

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि- परविंदर सिंह

    केदारनाथ यात्रा पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या, करसो पुल के पास अपराधियों का तांडव

    राज्यसभा चुनाव पर सुदेश महतो का बड़ा बयान, बोले- महागठबंधन के सामने अग्निपरीक्षा

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यालय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.