Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हूथी विद्रोहियों पर अमेरिका-ब्रिटेन के ताबड़तोड़ हवाई हमलों से दहला यमन
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    हूथी विद्रोहियों पर अमेरिका-ब्रिटेन के ताबड़तोड़ हवाई हमलों से दहला यमन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हूथी विद्रोहियों पर अमेरिका-ब्रिटेन के ताबड़तोड़ हवाई हमलों से दहला यमन
    संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन ने शनिवार को यमन की राजधानी सना में हूथी विद्रोहियों के ठिकानों पर ताजा हवाई हमला किया है. माना जा रहा है कि इसमें हूथी के कई ठिकाने तबाह हो गए हैं. बता दें कि इससे पहले बाइडन ने हूथी विद्रोहियों के संगठन को आतंकी संगठन बताया. इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका और ब्रिटेन की सेनाओं ने यमन में ईरान समर्थित हूथी विद्रोहियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर बमबारी की थी. इनमें साजो सामान रखने वाले स्थान, हवाई रक्षा प्रणाली और हथियार भंडारण वाले स्थान शामिल हैं. यमन की राजधानी सना में ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के पत्रकारों ने शुक्रवार को तड़के चार विस्फोटों की आवाज सुनी. होदेइदा के दो निवासियों, अमीन अली सालेह और हानी अहमद ने कहा कि उन्होंने शहर के पश्चिमी बंदरगाह क्षेत्र में पांच जोरदार विस्फोटों की आवाज सुनी. इस बंदरगाह शहर में हूथी विद्रोहियों का कब्जा है. कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने सना के दक्षिण में स्थित शहर ताइज और धामार में हमले देखे.

     

     

    दरअसल ,मंगलवार को हूथी विद्रोहियों ने लाल सागर में नौकाओं को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइलों की झड़ी लगा दी थी. इन हमलों के जवाब में अमेरिका और ब्रिटेन के जहाजों तथा अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने 18 ड्रोन, दो क्रूज मिसाइलों और एक जहाज-रोधी मिसाइल को मार गिराया. इसके बाद हूथी विद्रोहियों ने गुरुवार को भी अदन की खाड़ी में एक बैलेस्टिक मिसाइल दागी. हालांकि कोई पोत इसकी जद में नहीं आया.

     

     

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि हमलों का उद्देश्य यह स्पष्ट करना है कि अमेरिका और उसके सहयोगी लाल सागर में आतंकवादी समूह के हमलों को ‘बर्दाश्त नहीं करेंगे’. बाइडन ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों ने पूरी तरह सोच समझ कर यह कदम उठाया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा, ‘ये हमले लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री जहाजों पर हूथी विद्रोहियों के हमलों के बदले में किए गए हैं. विद्रोहियों के हमलों ने अमेरिकी कर्मियों, नागरिकों और हमारे साझेदारों को खतरे में डाल दिया है, व्यापार को खतरे में डाला है और नौवहन की स्वतंत्रता को खतरे में डाल दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleIND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम की घोषणा
    Next Article जम्मू कश्मीर के पुंछ में आर्मी के वाहन पर आतंकी हमला, एनकाउंटर जारी

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.